बॉलीवुड

जब शराब के नशे में चूर होकर इन 7 सेलेब्स ने की गंदी हरकतें, सलमान-आमिर ने तो पेड़ पर की थी….

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) का एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में है जिसमें उन्हें देखकर कहा जा रहा है कि वे नशे में चूर है। वे लड़खड़ाती हुई चलती हुई नजर आ रही थी और रेस्टोरेंट में एंट्री के दौरान उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को भी टच कर दिया था। उनकी इस हरकत पर लोग भड़क गए।

sara ali khan

वैसे आपको बता दें कि शराब के नशे में कई बार बड़े-बड़े सेलेब्स ने ऐसी हरकतें की जो कि चर्चा का विषय बन गई थी। शराब के नशे में कई सेलेब्स के कदम बहके है। आज हम आपको बॉलीवुड के 7 ऐसे सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने नशे में धुत होकर बड़े-बड़े कांड कर दिए थे। तो आइए जानते है ऐसे ही 7 बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में।

शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान अपनी टीम की जीत की खुशी में बड़ा कांड कर बैठे थे। बात है साल 2012 की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख़ की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। शाहरुख़ तब शराब के नशे में थे। जब स्टियम की फ्लड लाइट बंद हो गई थी तो शाहरुख़ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ बुरा बर्ताव किया था। बाद में शाहरुख़ को खामियाजा भुगतना पड़ा था और वानखेड़े स्टेडियम में उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया गया था।

सलमान खान

salman khan

शराब के नशे में सलमान खान ने साल 2002 में कथित तौर पर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी थी। वहीं साल 2008 के दौरान अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में सलमान का शाहरुख़ खान संग जोरदार झगड़ा हुआ था। सालों तक दोनों एक दूजे के दुश्मन बने रहे।

मलाइका अरोरा

malaika arora

इस सूची में अभिनेत्री मलाइका अरोरा का नाम भी शामिल है। जब फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने 50वें जन्मदिन की पार्टी दी थी तो इसमें मलाइका अरोरा भी शामिल हुई थी। तब वे नशे में चूर थी और उन्हें सोनम कपूर ने संभाला था तो मलाइका को गुस्सा आ गया था और उन्होंने सोनम को पीछे हटने के लिए कह दिया था।

कपिल शर्मा

kapil sharma

‘कॉमेडी किंग’ कपिल शर्मा भी एक समय शराब के नशे में चूर रहते थे। इस वजह से उनका अपने दोस्त और अपने शो के सह कलाकार सुनली ग्रोवर से ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान फ़्लैट में झगड़ा हो गया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा था। इसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड दिया था।

आमिर खान

aamir khan

आमिर खान ने अपनी और सलमान की एक तस्वीर साल 2014 में सोशल मीडिया पर साझा की थी। साथ में उन्होंने लिखा था कि, “मेरी पसंदीदा फोटो। सलमान और मैं। दो दोस्त एक पेड़ पर सुसू करते हैं तो दोस्ती बढ़ती है। एक दिन और…जय हो”। दोनों एक साथ पेड़ पर पेशाब करते हुए नजर आए थे। फोटो देखकर दोनों को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी।

संजय दत्त

sanjay dutt drunk

इस सूची में भला संजय दत्त का नाम कैसे नहीं होगा। संजय दत्त नशे में धुत होकर मीडियाकर्मियों संग बुरा बर्ताव करते हुए दिखें हैं। नशे में वे सलमान से झगड़ चुके है तो वहीं नशे में ही रणबीर कपूर का मजाक भी उड़ाया था।

अमीषा पटेल

amisha patel

इस बात में कोई दो राय नहीं कि अमीषा पटेल शराब की शौक़ीन है। उन्हें कई बार शराब के नशे में धुत पाया गया है। इस दौरान वे अपनी हरकतों से भी बाज नहीं आई। इस वजह से उन्हें कई बार लोगों से ट्रोल होना पड़ा और वे विवादों में भी फंस गई।

Back to top button