बॉलीवुड

तीन बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ ठुकरा चुके थे तुषार, अब बने विनर, लुक्स और फिटनेस पर फ़िदा है लड़कियां

आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका टीवी दर्शकों का बेसब्री से इंतजार था। खतरों के खिलाड़ी शो को पसंद करने वाले दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था कि इस शो के 12वें सीजन का ताज किसके सिर पर सजेगा। तो आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी-12 को तुषार कालिया ने जीत लिया है।

tushar kalia

रविवार, 25 सितंबर की रात को खतरों के खिलाड़ी-12 का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले में जॉनी लीवर, रणवीर सिंह, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा बतौर मेहमान शामिल हुए थे। वहीं इस सीजन में शो से बाहर हो चुके सभी खिलाड़ियों को भी ग्रैंड फिनाले में आमंत्रित किया गया था। जहां सभी यह जानना चाह रहे थे कि इस सीजन का विजेता कौन होगा। रोहित शेट्टी ने तुषार कालिया को शो का विजेता घोषित किया। तुषार ने इंस्टा पर ट्रॉफी को चूमते हुए एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ”आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद”।

tushar kalia

ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार और इतने लाख की प्राइज मनी

तुषार को विजेता बनने पर विजेता ट्रॉफी के साथ ही एक चमचमाती कार भी तोहफे में दी गई। साथ ही उन्हें इनाम स्वरुप 20 लाख रूपये भी दिए गए।

tushar kalia khatron ke khiladi 12

आपको बता दें कि तुषार कालिया एक जाना-माना नाम है। फिल्म इंडस्ट्री में भी वे खुद को साबित कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पहचान बतौर कोरियोग्राफर बनाई है। अपने डांस और लुक्स से फैंस का दिल जीते लेते हैं। आइए आज इस ख़ास मौके पर आपको तुषार से जुड़ी कुछ और ख़ास बातें बताते हैं।

डांस दीवाने को माधुरी के साथ कर चुके हैं जज

tushar kalia

36 वर्षीय तुषार का जन्म 6 मार्च 1986 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी पहचान एक कोरियोग्राफर के रुप में है। वहीं अब वे खतरों के खिलाड़ी-12 के विजेता रूप में भी पहचाने जाएंगे। वे स्टंट के अलावा डांस में भी महारथी है। बता दें कि उन्होंने डांस शो ‘डांस दीवाने’ भी जज किया है। इस शो को वे मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और शशांक खेतान के साथ मिलकर जज करते थे। वे लाफ गर्लफ्रेंड, वॉर, द जोया फैक्टर, ओके जानू जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी कर चुके हैं।

फिटनेस फ्रीक है तुषार

tushar kalia

tushar kalia

तुषार बेहद फिट है। उन्होंने खुद को काफी फिट रखा है। वे फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो इस बात के गवाह है। उनके लुक्स पर लड़कियां मर मिटती है। सोशल मीडिया पर भी तुषार की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

तीन बार ठुकराया ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर

tushar kalia

तुषार कालिया के पास तीन बार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर आया था लेकिन किसी न किसी वजह से उन्होंने इस शो को ठुकरा दिया लेकिन आखिरकार वे इसका हिस्सा बने और न केवल इसका हिस्सा बने बल्कि शो का हालिया सीजन भी जीत लिया।

एक साक्षात्कार में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी को लेकर कहा था कि, ”सच कहूं तो ये भारत के सबसे बेस्ट रिएलिटी शोज में आता है। ये अपनी ही तरह का है। मैं हमेशा से इस शो का पार्ट बनना चाहता था। आखिरी के दो और तीन सीजन में मैं इसे करना चाहता था। लाख चाहने के बावजूद में डांस दीवाने की वजह से इस शो का हिस्सा नहीं बन पाता था।

tushar kalia

ये दोनों शोज की डेट्स एक ही टाइम पर रहती थी। लेकिन इस बार मेरी किस्मत अच्छी थी। मुझे गैप मिल गया। मुझे लगा कि मुझे करना चाहिए। खतरों के खिलाड़ी मेरे फेवरेट शो में से एक रहा है। ये बहुत अलग शो है। ये लाइफ में एक बार मिलने वाला मौका है। जो स्टंट और टास्क यहा दिए जाएंगे वो सबसे अलग होंगे”।

Back to top button