बॉलीवुड

Video: अक्षय कुमार की लाड़ली बेटी ने कर दिया ऐसा काम, ‘खिलाड़ी’ बोले- मुझे लगा कि मैं एक हीरो हूं

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हिंदी सिनेमा के सबसे व्यस्त, सफल, चर्चित और लोकप्रिय कलाकारों में से एक अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय पाए जाते हैं। अक्षय के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में फैंस है। अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया पर रुबरु होते रहते हैं।

akshay kumar

अक्षय कुमार अपने काम से जुड़ी हर जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। अक्षय अक्सर अपने फैंस को अपनी फिल्मों, गाने, पोस्टर आदि के बारे में बताते हैं। वहीं वे अपनी निजी जिंदगी के यादगार पलों को भी फैंस संग साझा करते हैं। कभी कोई तस्वीर पोस्ट करते है तो कभी कोई वीडियो वे साझा करते हैं।

फिलहाल अक्षय अपने एक वीडियो के कारण सुर्ख़ियों में है। हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत सा वीडियो सजहा किया है जिसमे वे अपनी बेटी नितारा कुमार संग देखने को मिल रहे हैं।

aarav kumar nitara kumar akshay twinkle

बेटी पर अक्षय जमकर प्यारा लुटा रहे हैं। यह वीडियो देखकर अक्षय के कई फैंस का का दिन बन गया है। पिता और बेटी की इस जोड़ी को खूब प्यार मिल रहा है।

अक्षय ने हाल ही में एक वीडियो अपनी लाड़ली नितारा के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया था। इसमें अक्षय अपनी बेटी के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए ‘खिलाड़ी कुमार’ ने कैप्शन में लिखा है कि, ”कल मेरी बेटी को एक मनोरंजन पार्क में ले गया। एक नहीं बल्कि दो स्टफ्ड टॉयज जीतने पर उसकी खुशनुमा मुस्कान को देखकर मुझे लगा कि मैं एक हीरो हूं। #सबसे अच्छा दिन”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


अक्षय ने वीडियो के साथ ही एक तस्वीर भी साझा की है। इस पर अक्षय की पत्नी और नितारा की मां ट्विंकल खन्ना ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं एक यूजर ने पिता पुत्री की बेटी की जोड़ी पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ”दिलों पर राज करते हो आप। आपको बहुत सारा प्यार”।

akshay kumar

अक्षय का बेटी के साथ यह अंदाज देखकर उनके फैंस बहुत खुश है। अक्षय और नितारा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। अक्षय पर फैंस खूब प्यारा लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ”अद्भुत अभिनेता और अद्भुत पिता”। एक यूजर ने लिखा कि, ”प्यारे पापा और उनकी राजकुमारी”।

साल 2001 में अक्षय ने ट्विंकल से की थी शादी…

बता दें कि साल 2001 में अक्षय कुमार ने जानी-मानी अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। दोनों के बीच कुछ समय तक अफेयर चला था इसके बाद जनवरी 2001 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए थे।

एक बेटे के माता-पिता भी हैं ट्विंकल-अक्षय…

aarav kumar

अक्षय और ट्विंकल शादी के बाद दो बच्चों के माता-पिता बने। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम आरव कुमार है। कुछ दिनों पहले ही आरव का 20वां जन्मदिन था। आरव के बाद ट्विंकल ने बेटी नितारा को जन्म दिया था।

Back to top button