अध्यात्म

नवरात्रि पर शुक्र-बुध-शुक्र मिलकर बना रहे दुर्लभ संयोग,इन राशियों की चमकेगी किस्मt, होगा धन लाभ

नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार ये 26 सितम्बर को शुरू हो रही है। इस शारदीय नवरात्रि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह मिलकर एक दुर्लभ संयोग बना रहे हैं। 24 सितंबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है। वहीं बुध और सूर्य पहले से यहां मौजूद हैं। ऐसे में ये तीनों ग्रह मिलकर शुभ संयोग बना रहे हैं जिसका अच्छा असर 3 राशियों पर पड़ेगा।

धनु राशि

Sagittarius

इस राशि के जातकों की नवरात्रि काफी लाभकारी साबित होने वाली है। इस दौरान आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। यदि आप प्रयास करें तो प्रमोशन या किसी अन्य कंपनी में बड़ा पैकेज मिल सकता है। वहीं बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा होगा। सेहत में सुधार दिखेगा। पुराने सभी रोगों से आजादी मिलेगी।

जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में फैसले आपके पक्ष में होंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। घर में खुशहाली आएगी। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। आपकी लाइफ में कोई अनजान शख्स आपकी मदद को आ सकता है।

वृश्चिक राशि

Scorpio

यह त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। कम मेहनत कर के भी आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। सुख आपका साथ नहीं छोड़ेगा। सारे दुख खत्म हो जाएंगे। शत्रु कमजोर रहेगा। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। किस्मत आपका साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। संतान से सुख मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। आप एक खुशहाल समय बिताएंगे।

सिंह राशि

leo

सिंह राशि को भी इन तीनों ग्रहों के संयोग का लाभ मिलेगा। इस संयोग के चलते आपकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां आएगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समाचार से आपकी लाइफ में बड़े बदलाव आएंगे। आपकी किस्मत बदल जाएगी। सारी चीजें आपकी मर्जी के अनुसार होगी। सभी बाधाएं दूर होगी।

बड़ा धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्त आपका साथ देंगे। पति और पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। दुर्भाग्य और गरीबी आपसे दूर रहेगी। माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा। मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहेगी। पैसा खुद आपके पास चलकर आएगा। मासिक आय में वृद्धि होगी।

Back to top button