बॉलीवुड

राजू श्रीवास्तव से सिद्धार्थ शुक्ला तक, बिग बॉस का हिस्सा बने इन सितारों की असमय हुई मृत्यु

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 21 सितंबर, 2022 को अंतिम सांस ली। वे बीते 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें कार्डिऐक अरेस्ट आया था। वह बेहोश होने के बाद वेंटिलेटर पर थे। हालांकि अब उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 58 थी।

raju srivastava

राजू श्रीवास्तव के जाने से हर कोई बड़ा दुखी है। वे बिग बॉस 3 का भी हिस्सा रहे। यहां हैरत की बात ये है कि बिग बॉस में और भी कई ऐसे कंटेस्टेंट्स रहे जिन्होंने कम उम्र में दुनिया छोड़ दी। इसमें हम राजू श्रीवास्तव के बारे में आपको बता चुके हैं। तो चलिए बाकी सितारों के बारे में भी जान लेते हैं।

सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट पेशे से एक टिकटॉक स्टार और बीजेपी की नेता थी। उनके टिकटॉक वीडियोज सोशल मीडिया पर बड़े वायरल होते थे। सोनाली को बिग बॉस 14 में देखा गया था। वे यहां वाइल्ड कार्ड एंट्री से आई थी। सोनाली 22 अगस्त, 2022 को दुनिया को अलविदा कह गई। उनकी उम्र महज 42 वर्ष थी। उनकी मौत गोवा में एक पार्टी के बाद हुई। उन्होंने इस पार्टी में एक ड्रग्स लिया था जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। हालांकि उनके परिवार ने इसे हत्या की साजिश बताया।

स्वामी ओम

स्वामी ओम ने 3 फरवरी 2021 को अंतिम सांस ली थी। उनकी उम्र 63 साल थी। उन्हें कोरोना भी हुआ था। वे बिग बॉस 10 में नजर आए थे। वे बिग बॉस की लिस्ट के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स में से एक थे। एक बाबा होने के बावजूद उन्होंने शो पर बहुत बवाल मचाया था।

प्रत्यूषा बैनर्जी

बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बैनर्जी को बिग बॉस 7 में देखा गया था। उनका निधन 1 अप्रैल 2016 में हुआ। यह एक आत्महत्या थी। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। वे टीवी की दुनिया में जाना माना नाम थी। हालांकि उनकी निजी जिंदगी में कुछ हलचल मच रही थी। इसी से डिप्रेशन में जाकर उन्होंने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस हक्के बक्के रह गए थे।

सिद्धार्थ शुक्ला

2 सितंबर 2021 वह दिन था जब सिद्धार्थ शुक्ला दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उन्हें बिग बॉस 13 में देखा गया था। वे इस शो के विजेता भी थे। उनकी उम्र महज 40 वर्ष थी। उन्हें नींद में ही दिल का दौरा पड़ा था। मरने से पहले वाली रात उन्होंने मां से अपने सीने में जलन की शिकायत की थी। फिर वह गोली लेकर सो गए थे। लेकिन फिर सुबह उनकी आंख नहीं खुली। वे अपने करियर के पीक पर थे, लेकिन भगवान ने उन्हें असमय बुला लिया।

Back to top button