दिलचस्प

लड़की ने किया अपनी शादी में जबरदस्त डांस, ससुरालवालों से बोली- दुल्हन क्यों शरमाए? देखें Video

भारत में होने वाली शादियां डांस के बिना अधूरी होती है। जब तक शादी में डांस का तड़का ना लगे तब तक मजा ही नहीं आता है। फिर आजकल तो दुल्हन भी अपनी शादी में डांस करने से नई शरमाती है। आप ने भी सोशल मीडिया पर दुल्हन के कई डांस वीडियो देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने स्टेज पर अपने डांस से ससुरालवालों का दिल जीत लिया।

भारी भरकम लहंगे में दुल्हन ने किया डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का डांस लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। साथ में उनके दोस्त और रिश्तेदार भी है। दुल्हन ने भारी भरकम लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है। फिर अचानक से गाना बजना शुरू होता है और दुल्हन नाचना स्टार्ट कर देती है।

दुल्हन इस दौरान ‘कुछ कुछ होता है’ मूवी के गाने ‘साजन जी घर आए’ पर नाचती है। वह गाने पर बहुत ही प्यारे डांस स्टेप्स करती है। उसका डांस देख वहाँ खड़े लोग ताली और सिटी बजाने लगते हैं। यहां तक कि दुल्हन के ससुराल वाले भी अपनी नई नवेली बहू के डांस से इंप्रेस हो जाते हैं। यहां दुल्हन की ये तारीफ भी करनी होगी कि इतने भारी लहंगे में भी उसने बहुत प्यारा डांस किया।

लोग बोले- शानदार, जबरदस्त डांस

दुल्हन का यह डांस देख लोग भी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘दुल्हन ने बहुत ही प्यारा डांस किया।’ फिर दूसरे ने कहा ‘एक बार देखने से मन नहीं भरा। मैं बार-बार देख रहा हूं।’ एक अन्य शख्स लिखता है ‘दुल्हन ने इतना भारी लहंगा पहनकर डांस कैसे कर लिया? सच में एक स्त्री कुछ भी कर सकती है।’

एक और शख्स कहता है ‘यह देख अच्छा लगा कि आजकल दुल्हन को अपनी शादी में डांस करने की पूरी आजादी दी जा रही है। वरना पहले के जमाने में उसे बस एक जगह चुपचाप बैठा दिया जाता था। वह नजरे झुकाने और शर्माने के अलावा कुछ नहीं करती थी।’ बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी दुल्हन का डांस देख लीजिए।

यहां देखें दुल्हन का डांस

वैसे आप लोगों को दुल्हन का डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो उसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Back to top button