राजनीति

पता चल गया कौन है चोटी कटवा? वीडियो में खुद ही देख लीज‌िए कौन काट रहा है महिलाओं की चोटी!

नई दिल्ली –  पूरे देश से महिलाओं की चोटी काटने कि खबरें सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों में इतना डर फैल गया है कि महिलाओं को अकेले कही जाने भी नहीं दिया जा रहा। ये घटनाएं राजस्‍थान के बाद ये युपी, उत्‍तराखंड, दिल्‍ली, बिहार व झारखंड में भी फैल चुकी है। पीडितों के मुताबिक, किसी ने अभी तक चोटी कटवा को नहीं देखा है। जिस किसी महिला कि चोटी काटी गई है वो बेहोश हो जाती है और जिसके बाद उसकी चोटी कटी हुई मिलती है।Choti cutting incident captured in cctv.

 कैमरे में कैद हुआ चोटी कटवा

पहली बार ऐसा हुआ है कि चोटी कटने की घटनाओं का कोई वीडियो सामने आया है। एक महिला कि चोटी काटने की घटना कैमरे में कैद हो गई है। इस वक्त लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि चोटी कटने की ये घटनाएं सही हैं या महज अफवाह है। इसी बीच एक ऐसा सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें चोटी कटने की घटना कैद हो गई है।

हालांकि, यह वीडियो कहां का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए तरह-तरह के दावे कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस वीडियो में चोटी कटवा दिखाई दे रहा है। लेकिन हम यानि न्यूज ट्रेंड इस वीडियो कि सत्यता को प्रमाणित नहीं करते हैं।

क्या है इस वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में घर के आंगन में पढ़ रही एक बच्ची की चोटी काटते एक परछाई दिख रही है। यह वीडियो इस दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बच्ची घर के आंगन में अकेले पढ़ रही है। इसी बीच एक परछाई वहां आते हुए दिखाई देती है। परछाई को देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी आदमी की ही परछाई हो।

फिर यह परछाई बच्ची के पास पहुंचते हुए दिखाई दे रही है। जिसके कुछ ही देर में बच्ची कि चोटी कटकर नीचे गिर जाती है। बच्ची तुरंत पीछे हाथ लगाकर देखती है। उसकी चोटी कर चुकी होती है और वह जमीन पर पड़ी होती है। घरवालों के आने से पहले ही वह बेहोश होकर गिर जाती है।

 

देखें वीडियो –

Back to top button