बॉलीवुड

एक्टिंग छोड़ खेतीबाड़ी में जुटे ‘दिया और बाती हम’ के सूरज, इन 9 पॉपुलर सितारों ने भी छोड़ी मुंबई

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी दुनिया तक में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में एक्टिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त हैं लेकिन कुछ गिनी चुनी फिल्में और टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद ये एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गए। जी हां..छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुके ऐसे कई कलाकार है जो एक समय पर टीवी की दुनिया में राज करते थे लेकिन पिछले कुछ सालों से इन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। ये अब न तो किसी इवेंट में नजर आते हैं और ना ही इन्हें किसी सीरियल में देखा जाता है। आइए जानते हैं कौन ये सितारें..

अनस राशिद

anas rashid

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मशहूर अभिनेता अनस राशिद का। अनस राशिद को आपने टीवी दुनिया के पॉपुलर सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में देखा होगा। इस सीरियल में उन्होंने सूरज का किरदार निभाया था जिसे खूब पसंद किया गया था। इनके ऑपोजिट मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह नजर आई थी। सूरज और संध्या की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी लेकिन अनस ने मुंबई से परेशान होकर दूरी बना ली और अब वह खेतीबाड़ी का काम कर रहे हैं।

मोहिना कुमारी सिंह

मोहना कुमारी सिंह भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस है जिन्होंने ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में काम किया है। हालांकि शादी के बाद वह मुंबई से उत्तराखंड में शिफ्ट हो चुकी है और टीवी दुनिया को अलविदा कह दिया।

राकेश बापट

राकेश बापट आखरी बार बिग बॉस में दिखाई दिए थे जहां पर मशहूर एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के साथ उनका अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि पहली पत्नी रिद्धि डोगरा से तलाक लेने के बाद उन्होंने मुंबई से दूरी बना ली और अब वह अपने घर पुणे में रहते हैं।

नारायणी शास्त्री

नारायणी शास्त्री को आपने कई मशहूर टीवी सीरियल्स में देखा होगा। वह अब मुंबई से गोवा में शिफ्ट हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो नारायणी शास्त्री ने मुंबई की ट्रैफिक से परेशान होकर गोवा शिफ्ट होने का फैसला किया था। नारायणी शास्त्री मुंबई की रहने वाली है लेकिन वह यहां के ट्राफिक से काफी परेशान होती थी।

अमित सरीन

amit sarin

एक्टर अमित सरीन भी टीवी की दुनिया को छोड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई से भी दूरी बना ली है। रिपोर्ट की माने तो अमित अपनी पत्नी के हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से मुंबई छोड़कर चले गए।

मिहिका वर्मा

एक्ट्रेस मिहिका वर्मा को आपने टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में देखा होगा। इस सीरियल के माध्यम से मिहिका को काफी सफलता हाथ लगी थी। लेकिन शादी के बाद मिहिका ने मुंबई की दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वह किसी टीवी सीरियल में भी नजर नहीं आती।

सौम्या सेठ

मशहूर एक्ट्रेस सौम्या सेठ टीवी सीरियल ‘नव्या’ में काम किया था। सौम्य सेठ के साथ इस सीरियल में शाहिर शेख नजर आए थे। लेकिन इस सीरियल के बाद सौम्या ने शादी रचा ली और यूएस शिफ्ट हो गई। हालांकि सौम्या का तलाक हो चुका है और वह एक बार फिर भारत आ चुकी है। लेकिन वह किसी टीवी सीरियल में काम नहीं करती।

संग्राम सिंह

मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी के पति और एक्टर संग्राम सिंह ने भी टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में काम किया है। लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया छोड़ बिजनेस की शुरुआत की। हाल ही में पायल और संग्राम सिंह की शादी हुई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थी।

श्वेता साल्वे

श्वेता साल्वे ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती है। हालांकि कुछ साल पहले ही श्वेता साल्वे मुंबई को हमेशा के लिए टाटा बाय-बाय बोल चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो श्वेता वर्तमान में गोवा में रहती है।

रुचा हसबनीस

टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में राशि का किरदार निभा कर घर भर में मशहूर अभिनेत्री रुचा को कौन नहीं जानता। रुचा हसबनीस इस टीवी शो में काम करने के बाद एक्टिंग की दुनिया से गायब हो चुकी है। वह अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रही है।

Back to top button