बॉलीवुड

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ने खोली ब्रह्मास्त्र कलेक्शन की पोल, बोले- पैसे देकर इन्होंने..

क्या 'द कश्मीर फाइल्स' से ज्यादा हिट हुई ब्रह्मास्त्र? तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड? यहां जाने असलियत

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों का हिस्सा रही। बायकॉट गैंग अभी तक इसका विरोध कर रही है। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बीते रविवार तक वर्ल्ड वाइड 360 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस आकड़े के साथ फिल्म विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पछाड़ गई है। हालांकि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस दावे पर आपत्ति जताई। तो आखिर सच्चाई क्या है? चलिए जानते हैं।

क्या द कश्मीर फाइल्स से ज्यादा हिट हुई ब्रह्मास्त्र?

दरअसल ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का कुल बजट 410 करोड़ रुपए का है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब बीते रविवार यानि 18 सितंबर तक फिल्म पूरे विश्व में 360 करोड़ रुपए की कमाई कर गई। हालांकि अपनी लागत निकालने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अभी 50 करोड़ रुपए का बिजनेस और करना होगा। लेकिन इन आकड़ों के आने के बाद सोशल मीडिया पर खबरे वायरल होने लगी कि ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पटखनी दे दी।

इस बीच ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस तरह की कुछ रिपोर्ट्स और कमेंट्स का स्क्रिनशॉट शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा – हा हा हा हा। मैं नहीं जानता कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को कैसे पछाड़ा.. लाठी से, रॉड-हॉकी से या फिर पत्थरों से पीटा.. या पेड पीआर और इनफ्लुएंसर्स के साथ? बॉलीवुड फिल्मों को एक-दूसरे से मुकाबला करने दो। हमे अकेला छोड़ दें। मैं इस दौड़ का हिस्सा नहीं हूं। धन्यवाद।

यह है सच्चाई

तो चलिए अब फिर से उसी टॉपिक पर आते हैं क्या अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र ने विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को सच में पछाड़ दिया? इसका जवाब थोड़ा टेड़ा है। 410 करोड़ की लागत से बनी ब्रह्मास्त्र को हिट होने के लिए 500 करोड़ के ऊपर का बिजनेस करना होगा। वहीं 11 मार्च, 2022 को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स महज 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म ने 340 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सामान्य स्टारकास्ट थी।

अब देखा जाए तो 15 करोड़ की द कश्मीर फाइल्स ने 340 करोड़ का बिजनेस कर 325 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया है। वहीं 410 करोड़ की ब्रह्मास्त्र अभी अपनी लागत भी निकाल नहीं पाई है। वहीं उसके लिए द कश्मीर फाइल्स जितना बड़ा प्रॉफ़िट कमाना लगभग असंभव है। इसलिए ये कहना गलत होगा कि ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स के मुकाबले ज्यादा बड़ी हिट रही।

वैसे ये सभी आकड़े अगले कुछ और सप्ताह में और भी साफ हो जाएंगे। अब देखना ये है कि ब्रह्मास्त्र आखिर कब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती है। वहीं कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र के द्वारा दिखाया जा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फेक है। थिएटर खाली पड़े हैं। कुछ लोगों ने खाली थिएटर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

वैसे आपको कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आई ब्रह्मास्त्र या द कश्मीर फाइल्स ?

Back to top button