दिलचस्प

सुहागरात से पहले ही थक कर बैठे-बैठे सो गया दूल्हा, फिर दुल्हन ने जो किया वह मजेदार था

भारत में होने वाली शादियां बड़ी धूमधाम से होती है। इसमें कई रस्में और रिवाज होते हैं। इस शादी की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है। वहीं शादी की रस्में करीब एक सप्ताह तक चलती है। अधिकतर शादियां रात के समय ही होती है। सुबह दुल्हन की विदाई होती है। फिर अगले दिन घर में भी बहुत से काम होते हैं। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन शादी की खुशी मनाने की बजाय बुरी तरह थक के चूर हो जाते हैं।

शादी में सो गया दूल्हा, दुल्हन ने लिए मजे

कई बार तो शादी की वजह से दूल्हा दुल्हन की नींद भी पूरी नहीं हो पाती है। फिर वह बैठे-बैठे उंगने लगते हैं। कई बार उनकी आंखें लग जाती है। ऐसा ही कुछ एक दूल्हे के साथ भी हुआ। शादी के बाद वह बहुत बुरी तरह थक गया। ऐसे में वह सोफे पर बैठे-बैठे ही मुंह नीचे कर सो गया। हालांकि फिर उसकी दुल्हन ने जो किया वह देख किसी की भी हंसी निकल जाएगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बैठे-बैठे ही सो गया है। वहीं दुल्हन पूरी एनर्जी के साथ उसके पास बैठी है। वह अपने दूल्हे को पानी पिलाती है। ताकि वह उठ जाए। लेकिन दूल्हा पानी पीने के बाद फिर से सो जाता है। फिर दुल्हन सोते हुए दूल्हे के मुंह में कुछ खाने की चीज डाल देती है। इससे दूल्हा घबराकर उठ जाता है।

दूल्हा और दुल्हन का यह मस्ती मजाक देख वहाँ मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। इनका यह फनी मोमेंट हर कोई इन्जॉय करता है। एक शख्स इसका वीडियो भी बना लेता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे dulhaniyaa नामक इंस्टाग्राम एकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर वीडियो देख लिखता है “पहले ही दिन से नींद और चैन खतम हो जाता है, इसका प्रूफ है ये वीडियो।” वहीं दूसरा कहता है “दुल्हन की मुस्कान बहुत प्यारी है।” फिर एक कमेंट आता है “दूल्हा ऐसे ही सोता रहेगा तो सुहागरात कब मनाएगा?” एक और शख्स लिखता है “यदि कड़वी सच्चाई है। शादी के बाद सभी थक जाते हैं। इसे ठीक से इन्जॉय नहीं कर पाते हैं। सुहागरात भी बाद में होती है।” बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का वीडियो


वैसे आप अपनी शादी के बाद जाग रहे थे या घोड़े बेचकर सो रहे थे? अपने अनुभव हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Back to top button