दिलचस्प

Video:डेंटल क्लीनिक की जॉब से पानी पूरी के ठेले तक, प्रेरणादायक है गोलगप्पे वाली दीदी की कहानी

कहते हैं कोई भी काम छोटा नहीं होता है। आपको बस घर खाली बैठने की बजाय मन लगाकर कोई काम करना चाहिए। फिर आप फेमस भी हो जाएंगे और खूब पैसा भी कमाएंगे। आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जो अपनी डेंटल की जॉब छोड़कर गोलगप्पे बेच रही है। लड़की एक अच्छी एजुकेटेड फैमिली से आती है। लेकिन उसे गोलगप्पे बेचने में कोई शर्म नहीं है। वह पूरे पंजाब में ‘गोलगप्पे वाली दीदी’ के नाम से फेमस है।

ऐसे बनी ‘गोलगप्पे वाली दीदी’

इनसे मिलिए, ये हैं 20 साल की पूनम। इनकी पंजाब के चंडीगढ़ के मोहाली में एक गोलगप्पे की छोटी सी दुकान है। पूनम पहले डेंटल की जॉब किया करती थी। लेकिन उन्हें आगे और पढ़ना था। डेंटल क्लिनिक की जॉब के साथ पढ़ाई हो नहीं पाती थी। इसलिए उन्होंने सड़क पर गोलगप्पे का ठेला लगा लिया। अब वह दिन में पढ़ती हैं और शाम को गोलगप्पे का ठेला लगाती हैं। इससे जो भी कमाई होती है उससे उनका पढ़ाई और निजी खर्च चलता है।

पूनम बताती हैं कि शुरुआत में ये काम करना इतना आसान भी नहीं था। लोग घूर-घूर के देखते थे। सोचते थे कि लड़की अच्छे घर की लड़की है। फिर सड़क पर गोलगप्पे क्यों बेच रही है? वैसे भी अधिकतर जगह लड़के की गोलगप्पे बेचते हैं। उधर पूनम के माता पिता ने भी उनके गोलगप्पे बेचने पर नाराजगी जताई। हालांकि पूनम का कहना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। और उनकी पढ़ाई की जरूरत के चलते ये काम सही था।

पूनम बहुत ही टैस्टी गोलगप्पे बनाती है। उनकी दुकान पर हमेशा चाट खाने वालों की भीड़ लगी रहती है। उन्होंने कहीं से गोलगप्पे और चाट बनाना सीखा नहीं है। वह मेहनत और अभ्यास कर खुद ही इसमें माहिर हो गई हैं। वे गोलगप्पे के अलावा स्वादिष्ट आलू टिक्की और पापड़ी चाट भी बनाती हैं। लोग उन्हें ‘गोलगप्पे वाली दीदी’ के नाम से जानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harry Uppal (@therealharryuppal)

पूनम के कई वीडियोज और स्टोरीज आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। उनकी मेहनत और लगन देख हर कोई हैरान है। इनसे कई लोग प्रेरणा ले रहे हैं। जब एक अच्छे घर की लड़की खुद मेहनत कर अपनी पढ़ाई का खर्च उठा रही है तो गरीब लोग भी पैसों की कमी का बहाना बनाने की बजाय मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

MA इंग्लिश चायवली भी हुई थी फेमस

इसके पहले पश्चिम बंगाल के हाबड़ा की तुकतुकी दास नाम की एक लड़की भी बड़ी फेमस हुई थी। उनकी एमए इंग्लिश चाय वाली नाम की एक छोटी सी दुकान है। यहां वे लोगों को चाय पिलाती हैं। उनकी एजुकेशन इतनी हाई होने के बावजूद उन्हें ये काम करना अच्छा लगता है। वह 9 से 5 वाली जॉब नहीं करना चाहती हैं। आप उनकी स्टोरी भी यहां सुन सकते हैं।

Back to top button