दिलचस्प

क्लासरूम में लड़की ने चिकनी चमेली पर किया धांसू डांस, दिखाई ऐसी अदाएं बैकबेंचर्स पगला गए: Video

हम अपने स्कूल के दिन याद कर बड़े भावुक हो जाते हैं। कहते हैं कि हमारे समय में स्कूल बहुत ही शानदार हुआ करता था। तब ना तो सोशल मीडिया था और ना ही स्मार्टफोन। बस लोग रियल लाइफ में असली मस्ती करते थे। हालांकि आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपका मन फिर से स्कूल जाने को करेगा। आप सोचेंगे कि जब हम स्कूल में थे तब ऐसा क्यों नहीं होता था।

चिकनी चमेली पर स्टूडेंट ने किया शानदार डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूल गर्ल का डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड के सामने डांस करना शुरू करती है। लड़की कैटरीना कैफ के फेमस आइटम सॉन्ग ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करती है। वह इस दौरान ऐसे-ऐसे बोल्ड डांस स्टेप्स दिखाती है जिसे देख बैकबेंचर्स बॉयज पगला जाते हैं।

लड़की का डांस देख क्लासरूम में हर कोई मस्ती में झूम उठता है। उसके लिए तालियां बज उठती है। यहां तक की टीचर्स भी इस डांस को इन्जॉय करते हैं। वैसे यह वीडियो टीचर्स डे का प्रतीत होता है। अब स्कूल की यह डांस मस्ती देख लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘मैं फिर से स्कूल जाना चाहता हूं।’

लोग बोले- हमे फिर से स्कूल जाना है

दूसरे ने कहा ‘हमारे समय पर डांस करने के लिए ऐसे गाने चुनने की मनाही होती थी।’ फिर एक शख्स कहने लगा ‘आजकल के स्कूल का माहौल ही कुछ और होता है। आइटम नंबर पर डांस हो रहा है। लड़के उधम मचा रहे हैं। मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं। आखिर ये हम किस दिशा में जा रहे हैं?’

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के पेज ने साझा किया है। वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। जब आप लड़की को डांस करता देखेंगे तो आपका मन भी खुश हो जाएगा। आप भी सोचेंगे कि यार काश मैं फिर से स्कूल जा पाता। एक बार फिर ऐसी लाइफ इन्जॉय कर पाता।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)

लड़के भी डांस करने में है उस्ताद

सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी क्लासरूम में ताबड़तोड़ डांस करते हैं। अब इस वीडियो को देख लीजिए। यहां स्कूल फेयरवेल के दिन एक लड़के ने बहुत ही शानदार डांस किया। उसका डांस देख टीचर भी उसके संग थिरकने लगी।

Back to top button