अध्यात्म

17 और 24 सितंबर को खुल जाएंगे इन 6 राशियों के भाग्य, सूर्य-शुक्र मिलकर करेंगे धन वर्षा

सूर्य-शुक्र गोचर: इन 6 राशियों की मुट्ठी में होगा पैसा और भाग्य, आपकी उंगलियों पर नाचेगी दुनिया

इस साल कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। जब भी कोई ग्रह ऐसा करता है तो इसका शुभ या अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सितंबर महीने में 3 ग्रह दूसरी राशि में गोचर कर रहे हैं। 10 सितंबर को बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री हो चुका है। 17 सितंबर को सूर्य में कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। वहीं 24 सितंबर को शुक्र भी कन्या राशि में ही गोचर करेगा। एक ही राशि में तीन ग्रहों का होना 6 राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा।

मिथुन राशि

तीन ग्रहों का गोचर मिथुन राशि के जातकों की लाइफ में कई अच्छी चीजें लेकर आएगा। समाज में इनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग इन्हें आते जाते सलाम ठोकेंगे। लाइफ में इन्हें एक बड़ा मुकाम हासिल होगा। लोग इनकी तारीफ में अच्छी बाते बोलेंगे। धन से जुड़ी समस्याएं भी हल होगी। मेहनत का मीठा फल मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि

ग्रहों की उथल पुथल से धनु राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा। किस्मत के दम पर कई अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस करने वालों के लिए यह महिना आर्थिक लाभ से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की तलाश इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगी। विवाह के लिए जीवनसाथी देख रहे जातकों को भी लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। यात्रा हो सकती है।

मेष राशि

बुध, शुक्र और सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों को धन लाभ देगा। आपके पुराने सपने पूरे होंगे। करियर को एक नई दिशा मिलेगी। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आप खुद को दुनिया के सामने साबित कर देंगे। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। कोई शुभ समाचार आपकी जिंदगी बदल सकता है। अच्छे काम के चलते यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में प्रमोशन हो सकता है।

कर्क राशि

ग्रहों का हेर फेर कर्क राशि के जातकों की लाइफ खुशियों से भर देगा। परिवार के सभी कलह शांत हो जाएंगे। घर में एक सुखद माहौल रहेगा। संतान पर गर्व होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मकान और वाहन से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पुराने अटके काम समय पर पूरे होंगे। धन लाभ के पूरे चांस बन रहे हैं। स्थिति आपके मन मुताबिक होगी।

वृष राशि

इस राशि के जातकों को भी ग्रहों के गोचर का बहुत लाभ मिलने वाला है। प्रेम प्रसंग के मामलों में चीजें आपके अनुसार होंगी। पति और पत्नी की मैरिड लाइफ में कई सुख आएंगे। इस महीने आप बहुत सी भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्यार के मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार में मुनाफा ही मुनाफा होगा।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को भी ग्रहों के राशि बदलने का बड़ा लाभ मिलेगा। आप कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहेंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने सभी अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

Back to top button