राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: मां दुर्गा की कृपा से तेजी से आगे बढ़ेगा चार राशियों का करियर, जानिए अपना हाल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 12 सितंबर से 18 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

मेष राशि वाले अपने कार्यों में रूचि लेंगें। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद भी कर सकते हैं। भूमि तथा संपत्ति का कार्य हल होगा। व्यावसायिक उन्नति से समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए वंशानुगत व्यापार में संशोधन करना होगा। साथी से भी आपको मनोवांछित सहयोग मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, परन्तु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा।

करियर के विषय में : बेरोजगार जातकों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : गलत खानपान की वजह से पेट में दर्द और गैस की शिकायत रह सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह उधारी समाप्त करें। व्यापारियों के लिए नुकसान को भरने वाला समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान जरूर रखें। कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच विचार ना करें। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आपकी स्थिति में सुधार हो रहा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा या शुभ कार्य सम्भव है। आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें।

प्यार के विषय में : अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रपोजल रख सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति के साथ वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : मौसम की वजह से त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो सकती है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मित्रों के माध्यम से बिगड़े संबंधों की मध्यस्थता बनेगी। ध्यान रखें कि अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे अवश्य पूरा भी करें। अन्यथा आपकी छवि बिगड़ सकती हैं। दूसरों के मसले सुलझाने में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। व्यापारियों के लिए पारंपरिक क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। व्यवसाय हेतु विज्ञापन का उपयोग करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित जातकों के लिये विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : अपने कार्य क्षेत्र में नाम कमाने का अवसर आपको प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : एसिडिटी बढ़ सकती है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते आप ऊर्जावान रहेंगें। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफलता की प्राप्ति का योग है। व्यापारियों के लिए रुके लाभ का संयोग इस सप्ताह मिलेगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं लव लाइफ में खुशियां प्राप्त करने के कई अवसर आयेंगे।

करियर के विषय में : आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मधुमेह के रोगी अपना ख्याल रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान छोटी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। रिस्की बिजनेस या सट्टा बाज़ार में पैसा लगाना भी फिलहाल गुड डिसीज़न नहीं है। कुल मिलाकर आपके लिये यह सप्ताह बहुत ही सौभाग्यशाली रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ से ही आपके मन में पैसा कमाने के कई विचार आएंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध से संबंधित किसी भी निर्णय को टाल दें तो बेहतर होगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस सप्ताह आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी और आप चुनौतियों का सामना करने में समर्थ रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। भाग्य भी आपके साथ-साथ चलेगा। मेहनत को सफलता का मूलमंत्र मानते हुए लक्ष्य की ओर बेखौफ आगे बढ़ते रहें। अपेक्षित परिणाम जरुर मिलेंगे। आपके कार्य को कोई अटका नहीं सकेंगा। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर के साथ ज्यादा वाद-विवाद में न पड़ें। ध्यान रहे कि आपकी बातों से उनकी भावनाएं आहत न हों।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु फिर भी दिनचर्या और खान-पान के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप धर्म-कर्म के कार्यों में आप अधिक रुचि दिखाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। संतान पक्ष प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ने की संभावनाएं बन रही हैं।

करियर के विषय में : मैनेजमेंट व आईटी जॉब के करियर में प्रगति की सम्भावना है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम वाले क्षेत्र में धन निवेश का निर्णय फिलहाल न ही लें तो बेहतर रहेगा। अत्यधिक सोच का शिकार होंगे। सरकारी विघ्नों अथवा कानूनी जटिलताओं से आपके व्यवसाय की गति धीमी पड़ सकती है। टैक्स बचाने के लिए आपको अभी निवेश की व्यवस्था करनी पड़ेगी। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।

प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी के साथ अपनी लव लाइफ में ख़ुश रहेंगे।

करियर के विषय में : जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी कोई विकार परेशान कर सकता है इसलिए सेहत पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आर्थिक नुकसान सम्भव है। व्यावसायिक रुप से थोड़ा संभलने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा लेकिन जरा सी लापरवाही आपके किये कराये पर पानी भी फेर सकती है। सप्ताह के मध्य में थोड़ा चिंताकारी सृष्टी का सृजन होगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी साथ ही नये मित्र बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए खूब लाभदायी सिद्ध होंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन के लिए प्रयास करेंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित समस्या होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके कार्यों की वजह से इस सप्ताह आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आप बदलाव संबंधी जो योजनाएं बना रहे हैं, अभी उन पर अमल करने का उचित समय नहीं है। धन के लेनदेन संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। दान-धर्म से जुड़े परोपकारी कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता हो जाएगी। शुभता बनी रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपनी लव लाइफ में किसी बात को लेकर पार्टनर से नाराज़ हो सकते हैं।

करियर के विषय में : अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी नई बातों को सीखने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कामकाजी जीवन में पद व प्रतिष्ठा को हानि पहुंचने के आसार हैं थोड़ा सचेत होकर कार्य करें। इस सप्ताह अपनी रुकी हुई या अटकी हुई पेमेंट को निकालने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी सम्भव है। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, परन्तु घरेलू सुख बाधित रहेगा।

प्यार के विषय में : अपने लव पार्टनर को प्रपोज करने के लिए एकदम सही समय है।

करियर के विषय में : छात्रों को इस सप्ताह मनवांछित सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी बात या तनाव को लेकर ज्यादा परेशान न होयें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा होने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जो जातक अपनी बिजनेस स्कील इम्प्रूव करने के लिये किसी तरह का कोर्स करना चाहते हैं तो उन्हें भी मौके मिल सकते हैं। अच्छी आमदनी के योग हैं। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की तरफ ले जाएगा।

प्यार के विषय में : विवाहित जोड़ों के बीच रिश्तों में दरार आ सकती है, एक दूसरे पर विश्वास रखें।

करियर के विषय में : सप्ताह के अन्त में रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस हफ्ते शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

आपने साप्ताहिक राशिफल 12 सितंबर से 18 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 12 सितंबर से 18 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 12 सितंबर से 18 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button