बॉलीवुड

बॉलीवुड को बर्बाद कर देगा सुशांत सिंह राजपूत का ‘ब्रह्मास्त्र’, SSR की बहन ने कसा तंज

बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 2 साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक उनका परिवार उनकी मौत से उभर नहीं पाया है। वही फैंस भी सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े पोस्ट और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक बहस छिड़ गई थी,  जिसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े कलाकारों को ट्रोल किया गया था।

sushant singh

इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है जिसके माध्यम से उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं मीतू सिंह ने क्या कहा?

‘ब्रह्मास्त्र’ के सहारे कसा तंज
दरअसल, इन दिनों मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हुई। ‘ब्रह्मास्त्र’ को कई लोगों ने इसे देखते ही नकार दिया है। कई लोगों ने तो इसे ना देखने की भी गुजारिश की। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत तो इस फिल्म को बनाने वाले मेकर्स को भी जेल भेजने की बात कर रही थी।

brahmastra

अब इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, “सुशांत का ‘ब्रह्मास्त्र’ ही बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी था। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था। यह आपसी सम्मान और विनम्रता जैसी चीजों के लिए कभी नहीं रुकता। हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जिनकी मोरल वेल्यूज़ इतनी ज्यादा है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meetu Singh (@divinemitz)


दिखावा करके जनता का प्यार जीतने की उनकी तमाम कोशिश नाकाम हो रही है, यह दुखद है। क्वालिटी और मोरल वेल्यूज ही एक ऐसी चीज है जो आपको प्रशंसा और सम्मान दिला सकेगी। हालांकि यह कहा नहीं जा सकता कि मीतू सिंह ने आलिया और रणबीर की फिल्म पर निशाना साधा है। लेकिन उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ शब्द का इस्तेमाल किया है। बता दें सुशांत के फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

sushant singh rajput

टीवी दुनिया से आकर बॉलीवुड पर छाए थे सुशांत
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी दुनिया के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में पहली बार काम किया था जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ रुख किया और यहां पर वह बड़े अभिनेता बनकर उभरे।

sushant singh rajput

उन्होंने अपने करियर में ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 14 जून 2020 को इंडस्ट्री में सबसे चौका देने वाली खबर आई।

दरअसल इस दिन सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए जिसके बाद हर कोई सकते में आ गया। सुशांत के दुनिया छोड़ने के बाद उनके फैंस बहुत दुखी हुए। वहीं उनका परिवार टूट गया। हालाँकि सुशांत सिंह राजपूत हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। आज भी सुशांत सिंह के फैन उनके लिए न्याय की मांग करते हैं।

Back to top button