बॉलीवुड

 दुल्हन बनी पलक तिवारी, बेटी को देख भर आया माँ श्वेता तिवारी का दिल, यूं लुटाया प्यार : VIDEO

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आए दिन चर्चा में रहती है। खूबसूरती और ग्लैमरस के मामले में पलक अपनी मां को भी टक्कर देती है। पलक हमेशा ही अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब इसी बीच पलक तिवारी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही है जिसे देखकर उनकी मां श्वेता तिवारी का मन भर आया। उन्होंने भी अपनी बेटी पर प्यार लुटाया। आइए देखते हैं पलक के इस प्याभरे वीडियो को…

दुल्हन के लिबास में खूबसूरत लगी पलक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी गुलाबी और हरे रंग की सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हेवी गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई है। इसके साथ ही वह लाइट मेकअप करते हुए नजर आई। इस दौरान उन्होंने अपने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)


साउथ इंडियन दुल्हन के रूप में सजी पलक तिवारी बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद उनकी मां श्वेता तिवारी का भी दिल भर आया और उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, “ओह माय गॉड… मेरा बच्चा।” बता दे पलक तिवारी के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें प्यार भरे कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।

palak Tiwari

बता दें, पलक तिवारी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना ली है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पलक तिवारी को सबसे पहले मशहूर सिंगर हार्डी संधू के साथ ‘बिजली बिजली’ गाने में देखा गया था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा पलक तिवारी हाल ही में अभिनेता आदित्य सील के साथ गाने ‘मांगता है क्या’ के संगीत वीडियो में नजर आई थी।

shweta-and-palak-tiwari

सलमान खान की फिल्म के साथ होगा डेब्यू?
रिपोर्ट की मानें तो अब पलक तिवारी फिल्म फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि वह जल्दी ही फिल्म ‘रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर’ में नजर आएगी जिसमें उनके साथ मशहूर एक्टर विवेक ओबराय दिखाई।

palak Tiwari

इसके अलावा खबर यह भी है कि पलक तिवारी सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल भी होगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक तरीके से घोषणा नहीं की गई है।

Back to top button