बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या ने सलमान को बताया था सबसे सेक्सी आदमी, शरमाते हुए कही थी दिल की बात: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र होता है तो मशहूर अभिनेता सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी की बात जरूर होती है। एक ऐसा दौर था जब सलमान खान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। कई बार ऐश्वर्या और सलमान खान को एक साथ देखा जाता था। लेकिन फिर इनका रिश्ता ऐसा टूटा कि अब यह दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं।

salman khan

कई बार जब यह अवॉर्ड फंक्शन, पार्टी या फिर किसी समारोह में शामिल होते हैं तो अक्सर यह दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं ऐश्वर्या के एक ऐसे वीडियो के बारे में जिसमें वह सलमान खान के बारे में बातचीत करती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में…

सलमान खान और ऐश्वर्या की होने वाली थी शादी?

इससे पहले हम आपको यह बता दे कि सलमान खान और ऐश्वर्या की रिश्ते की शुरुआत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के सेट पर हुई थी। यही वजह है कि फिल्म में भी इन दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली और लोगों को यह जोड़ी खूब पसंद आई। वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कहा जाता है कि जब सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो हर किसी को यही लग रहा था कि जल्दी ही यह दोनों शादी रचा लेंगे।

salman khan

लेकिन अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल पैदा हो गई। ऐश्वर्या और सलमान के अलग होने का असल कारण किसी को नहीं पता। लेकिन वजह बताई जाती है कि सलमान और ऐश्वर्या के बीच बुरा झगड़ा हुआ था। साथ ही सलमान खान ने ऐश्वर्या के घर के सामने जाकर खूब हंगामा किया था जिसके बाद हमेशा के लिए यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

इस दौरान ऐश्वर्या ने सलमान पर एक हिंसा का आरोप भी लगाया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान के साथ किसी फिल्म में काम किया ना कभी इन्हें किसी इवेंट में एक साथ देखा गया।

salman khan

ऐश्वर्या ने कही थी अपने दिल की बात

इस समय सिमी ग्रेवाल का चैट शो भी काफी पॉपुलर हुआ करता था जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल होते थे। इन्हीं में से एक ऐश्वर्या भी सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंची थी जब उन्होंने सलमान खान के बारे में बातचीत की थी। साल 1999 शो के एक एपिसोड में ऐश्वर्या अपने निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें करती है। इसी दौरान सिमी ग्रेवाल ऐश्वर्या से पूछती है कि, ‘ऐश्वर्या आपके अनुसार इंडस्ट्री में सबसे सेक्सिएस्ट और शानदार आदमी कौन है?’

salman khan

इसके बाद ऐश्वर्या कुछ देर के लिए विचार करती है और फिर सिमी ग्रेवाल से कहती है कि, क्या सेक्सिएस्ट शब्द को चार्मिंग शब्द से बदल सकते हैं?’, जिस पर सिमी कहती हैं कि “नहीं, आप इसी शब्द के लिए उस इंसान का नाम बताइए।” इसके बाद ऐश्वर्या कहती हैं कि “फिर तो उन्हीं का नाम लेना चाहिए, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मर्दों में से चुना गया है- सलमान खान… अगर हम लुक्स की बात कर रहे हैं तो” बता दे ऐश्वर्या का यह वीडियो तो काफी पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऐश से अलग होने के बाद सिंगल है सलमान

salman khan

बता दें, सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी रचाई। अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। वहीं सलमान खान अभी तक सिंगल है। हालांकि ऐश्वर्या से अलग होने के बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ, जैकलिन, जरीन खान, नरगिस फाखरी और यूलिया वंतूर जैसी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है।

Back to top button