दिलचस्प

जयमाला होते ही दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, ससुराल वालों के सामने जमकर नाची, देखें Video

शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए बड़ा खास होता है। इस शादी के दौरान कई सारी रस्में भी होती है। इसमें जयमाला की रस्म सबसे अहम होती है। स्टेज पर जब दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं तो पूरा परिवार इन्हें देखता है। जयमाला में अक्सर बहुत हंसी मजाक भी होता है। लेकिन क्या आप ने कभी जयमाला के बाद दुल्हन को खुशी में डांस करते देखा है?

जयमाला होते ही खुशी से नाचने लगी दुल्हन

वैसे तो आजकल दुल्हन का अपनी शादी में डांस करना बड़ा कॉमन है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर डांस करने लगे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन जयमाला के बाद गानों की धुनों पर थिरकते नजर आती है। वहीं दूल्हा पास में खड़ा मुस्कुराता रहता है।

दुल्हन को नाचता देख एक बंदा दूल्हे को भी साथ में नाचने को कहता है। लेकिन दूल्हा शर्मा जाता है और नाचने से इनकार कर देता है। उधर दुल्हन अपनी मस्ती में नाचना जारी रखती है। उसे देखने वालों को भी बड़ा मजा आता है। एक तरह से शादी में बहुत ही खुशनुमा माहौल बन जाता है।

दुल्हन के डांस ने जीता लोगों का दिल

इस मजेदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kalavidara_club नाम के अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को देख लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “दुल्हन ने बहुत ही सुंदर डांस किया है।” फिर दूसरा यूजर कहने लगा “दुल्हन का डांस देखा मेरा दिल खुश हो गया।” फिर एक कमेंट आता है “लगता है दुल्हन को उसकी पसंद का दूल्हा मिला है इसलिए खुशी में नाच रही है।”

एक अन्य शख्स कहता है “हमारे जमाने में तो दुल्हन थोड़ा खुलकर मुस्कुरा भी देती थी तो लोगों को तकलीफ हो जाती थी। लेकिन अब तो सभी दिल खोलकर डांस करते हैं। अच्छी बात है लोगों की सोच और समाज का नजारिया बदल रहा है।’ एक और बंदा लिखता है ‘दुल्हन ने इतना अच्छा डांस किया कि उसे देख मेरा भी मन नाचने का हो गया।’ बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें दुल्हन का डांस

पहले भी वायरल हुए दुल्हन के डांस

वैसे आजकल दुल्हन का शादी में नाचना ट्रेंड बन चुका है। सोशल मीडिया पर शादी में नाचती दुल्हन के वीडियोज की भरमार है। आप यहां भी एक ऐसा ही वीडियो देख सकते हैं। यहां दूल्हा और दुल्हन साथ में मलकर डांस कर रहे हैं।

Back to top button