समाचार

जिस पत्नी की हत्या में 6 महीने से जेल में सजा काट रहा पति, वो अपने मायके में मौज करती मिली

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पर एक पति अपनी पत्नी की हत्या में करीब 6 महीने से जेल में कैद है। लेकिन अचानक पता चलता है कि उसकी पत्नी जिंदा है और वह अपने मायके में सकुशल रह रही है। इस खुलासे से न सिर्फ उसका पति बल्कि पुलिस वाले भी दंग रह गए। यह मामला चोरौत थाने की परिणामों पंचायत के जोगिया गांव का है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में..

bihar

पत्नी को जिंदा देख पति के उड़े होश
पुलिस के मुताबिक, युवती के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। युवती के मायके वालों के अनुसार उसके ससुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला। इसके बाद उसके पति को जेल में बंद कर दिया गया था। लेकिन पुलिस की छानबीन के बाद पता चला कि महिला सुरक्षित अपने मायके में है।

bihar

इसके बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उसका बयान लिया। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या करने के मामले में करीब 6 महीने से जेल में बंद है। इस मामले में नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड पांच निवासी विनोद नायक ने शशि कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

युवती के मायके वालों ने कहा था कि उनकी बेटी हीरा देवी को पति और ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला और उसका शव भी जला दिया गया। महिला के पिता ने अपने दामाद शशि कुमार के साथ उसके भाई संजय महतो और उसकी सास सुमित्रा देवी पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही युवती का पति शशि कुमार जेल में बंद था।

bihar

इस तरह जिंदा मिल गई महिला
इसके बाद पुलिस वालों ने छानबीन की तो पता चला कि शशि कुमार की पत्नी अच्छी खासी है और अपने मायके में खुशहाल जी रही है। उसे अपने मायके नेपाल में पाया गया। इन दोनों का एक बेटा भी है। इसके बाद जब महिला के मायके वालों से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला का पति बाहर से कमा कर लौटा तो युवती को मुजफ्फर रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया। यहां पर महिला काफी समय तक इधर-उधर भटकती रही। हालाँकि जब उसे समझ आया तो वह सीधे अपने मायके वालों के पास पहुँच गई। इसके बाद युवती के घरवाले कई दिनों से पुलिस बचने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

Back to top button