बॉलीवुड

जब इस घटना के बाद मनोज कुमार की गोद में सिर रखकर फूट-फूटकर रोए थे राज कपूर, दोस्ती बनी मिसाल

दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर राज कपूर को भारतीय सिनेमा का ‘शोमेन’ कहा जाता है। यूं तो राज कपूर अब हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों की चर्चा होती है। एक ऐसा ही किस्सा मशहूर डायरेक्टर मनोज कुमार के साथ हुआ था। दरअसल, राज कपूर और मनोज कुमार एक दूसरे के बहुत करीबी दोस्त थे।

raj kapoor

दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता था। इन दोनों ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी एक साथ काम किया था। इसी बीच दोनों के बीच कुछ ऐसी गलतफहमी हुई जिसके बाद राज कपूर मनोज कुमार की गोद में सिर रखकर खूब रोए थे। तो आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में..

इस बात पर हुई थी दोनों के बीच अनबन

राज कपूर और मनोज कुमार की दोस्ती काफी मशहूर थी। ऐसे में इनसे जुड़े किस्से भी काफी चर्चा में रहे। जाहिर सी बात है कि दो दोस्तों के बीच कभी ना कभी गलतफहमी हो ही जाती है। इन दोनों के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक इंटरव्यू के दौरान मनोज कुमार ने बताया था कि, एक समय पर राज को लगने लगा था कि वे उसे नजरअंदाज कर रहे हैं।

raj kapoor

एक किस्से का जिक्र करते हुए मनोज कुमार ने बताया था कि, एक बार जब राज ने उन्हें फोन किया तो मनोज कुमार ने गलत नंबर बताते हुए फोन काट दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि इस दौरान मनोज कुमार मुंबई में शूटिंग कर रहे थे और उनके पास राज साहब का कोई फोन आया ही नहीं।

raj kapoor

इंटरव्यू के दौरान मनोज कुमार ने इसकी सच्चाई बताते हुए कहा था कि, “हम शाम 4 बजे (संगीतकार) जयकिशन के आवास पर मिले, जहां मैंने राज साहब को आश्वासन दिया कि न तो मैं और न ही मेरी पत्नी शशि उन्हें परेशान करने की हिम्मत करेंगे। मैंने उनसे कहा कि मैं शोमैन के साथ नहीं बल्कि एक कर्मयोगी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और दिल्ली के रीगल थिएटर में हुई पिछली घटना के बारे में उन्हें बताया। राज साहब ने चुपचाप मेरी बात सुनी, फिर मेरी गोद में सिर रख कर रोने लगे।”

raj kapoor

राज कपूर और मनोज कुमार के बीच हुई थी टक्कर

बता दें, मनोज कुमार ने साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘उपकार’ के साथ डायरेक्शन का काम करना शुरू किया। इस दौरान राज कपूर ने मनोज कुमार को सलाह दी थी कि, ‘या तो फिल्म में एक्टिंग कर लो या फिर इसे डायरेक्ट कर लो, क्योंकि हर कोई राज कपूर नहीं होता जो दोनों काम सक्सेसफुली कर ले।’

raj kapoor

हालांकि मनोज कुमार एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर के रूप में भी मशहूर हुए। उन्होंने अपने कैरियर में ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘शोर’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया। जब मनोज कपूर हीरो और बतौर डायरेक्टर सफल हुए तो इस दौरान राज कपूर बहुत शर्मिंदा हुए थे। मनोज कुमार ने कहा था कि, ”उन्हें लगता था कि केवल वो ही खुद के कॉम्पटीशन हैं, लेकिन उन्हें अब पता चला कि उनसे मुकाबला करने के लिए कोई और भी आ गया है।” इसके बाद से ही मनोज कुमार और राज कपूर अच्छे दोस्त बन गए थे।

raj kapoor

Back to top button