दिलचस्प

डॉक्टर के सामने मरीज को पड़ा दिल का दौरा, फिर जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं था – Video

डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं यह बात आपने कई बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको इसका जीता जागता उदाहरण बताने जा रहे हैं। मामला महाराष्ट्र के कोल्हापुर का है। यहां एक मरीज को डॉक्टर के सामने ही दिल का दौरा पड़ गया। उसके बाद डॉक्टर ने जो किया वह काबिले तारीफ था।

डॉक्टर के सामने मरीज को आया हार्ट अटैक

दरअसल सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की सतर्कता और समझदारी की बहुत तारीफ हो रही है। होता यह है कि एक मरीज डॉक्टर को दिखाने उसके क्लीनिक में पहुंचता है। मरीज डॉक्टर के सामने कुर्सी पर बैठ कर उसे अपनी तकलीफ बता रहा होता है। तभी अचानक डॉक्टर के सामने ही मरीज को हार्ट अटैक आ जाता है।

मरीज धीरे-धीरे कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश होने लगता है। वह इस दौरान टेबल पर हाथ पटक कर डॉक्टर को इशारा भी करता है। मरीज की हालत देख डॉक्टर भी तुरंत एक्शन में आता है। वह मरीज को हाथों-हाथ प्राथमिक उपचार देता है। डॉक्टर का प्रयास सफल होता है और मरीज मौत के मुंह से वापस आ जाता है। वह पहले जैसा फिर से ठीक हो जाता है।

डॉक्टर ने बचाई जान, लोग बोले– आप भगवान हैं

इस पूरी घटना का वीडियो क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है। लोग डॉक्टर के तुरंत एक्शन लेकर मरीज की जान बचाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टर ने वह कहावत सच कह दी जिसमें हम अक्सर कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है। वह मनुष्य को जीवन दान देता है।

इस घटना का वीडियो बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। उन्होंने वीडियो सजाकर कैप्शन में लिखा – यह वीडियो हमारे बीच रहने वाले एक रियल लाइफ हीरो का उदाहरण है। कोल्हापुर के सबसे अच्छे कार्डियोलॉजिस्ट में से एक डॉ. अर्जुन अदनाइक ने एक पेशेंट की जान बचाई। ऐसे रियल लाइफ हीरोज की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

यहां देखें मरीज की जान बचाते डॉक्टर का वीडियो


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा “डॉक्टर सच में भगवान का रूप होते हैं।” फिर दूसरे ने कहा “डॉक्टर ने जिस फुर्ती से मरीज की जान बचाई है वह काबिले तारीफ है।” वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button