दिलचस्प

पंडितजी को यजमान का हाथ देखना पड़ा महंगा, पूछ लिया ऐसा सवाल खुजाते रह गए सिर, देखें Funny Video

भारत में लोग ज्योतिष शास्त्र को बहुत मानते हैं। कहते हैं इस ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आप अपना भविष्य जान सकते हैं। कई पंडित भी आपके हाथों की रेखाएं बताकर भविष्यवाणी करते हैं। हालांकि कभी-कभी पंडित यजमान से पैसे लेने की लालच में कुछ ज्यादा ही लंबी-लंबी बातें फेंक देता है। जैसे आप जीवन में बहुत तरक्की करोगे। बहुत पैसा कमाओगे। बहुत आगे जाओगे। वगैरह वगैरह।

यजमान ने पंडित जी से पूछा मजेदार सवाल

ऐसा ही कुछ हाल ही में एक पंडित ने भी किया। उसने अपना भविष्य जानने आए यजमान को चने के झाड़ पर चढ़ा दिया। हालांकि बदले में यजमान ने भी पंडित से एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह भी अपना सिर खुजाता रह गया। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पंडित और उसके यजमान का मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो देहात के आदमी बैठे हुए हैं। इनमें एक पंडित है और दूसरा यजमान है। दोनों अपनी गांव की भाषा में एक दूसरे से बात कर रहे हैं। एक शख्स अपना भविष्य जानने की इच्छा लिए पंडित के पास आया है। वहीं पंडित को यजमान की दक्षिणा का लालच है। इसलिए वह अपने यजमान को सब अच्छी-अच्छी बातें ही बताते हैं। इस दौरान वह बहुत बड़ी-बड़ी फेंकते जाते हैं।

हालांकि अंत में यजमान उनसे कुछ ऐसा सवाल पूछ लेता है जिसे सुन उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। होता ये है कि पहले पंडित जी अपने यजमान का हाथ देखकर कहते हैं कि ‘बच्चा, तेरे हाथ में बहुत धन है।’ पंडित की ये बातें सुन यजमान बहुत खुश हो जाता है। फिर वह धन की लालसा रखते हुए वह पंडितजी से पूछता है ‘लेकिन इस धन को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कैसे करे? इसका कोई तरीका बताएं।’ यजमान की ये बात सुन पंडित हक्का बक्का रह जाता है। उसकी बोलती बंद हो जाती है। उसके पास जवाब देने को कुछ नहीं रहता है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

इस मजेदार वीडियो को IPS अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपन्ने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘हाथ में धन से बैंक तक..’ उनके इस विडिय को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इस पर यूजर्स के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा ‘यजमान ने सवाल बड़ा धांसू पूछा। पंडित जी भी हिल गए।’ फिर दूसरे ने कहा ‘ये मजेदार था। देखकर बहुत हंसी आई।’

यहां देखें पंडित जी का मजेदार वीडियो

Back to top button