दिलचस्प

चूल्हा-चौका छोड़ सड़क पर आई घरेलू महिलाएं, ढोलक पर किया ताबड़तोड़ डांस, देखते रह गए मोहल्ले वाले

डांस एक ऐसी चीज है जिसे देख और कर लोग बड़े खुश होते हैं। भारत में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो उसमें डांस का तड़का जरूर लगता है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं हर किसी को डांस करने का बड़ा शौक होता है। ऐसे में आज हम आपको महिलाओं का एक बेहद अनोखा और दिल जीत लेने वाला डांस परफॉर्मेंस दिखाने जा रहे हैं। इस डांस को देख आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएगी। आप इसे बाहर बार देखना पसंद करेंगे।

ढोलक पर महिलाओं ने किया शानदार डांस

दरअसल सोशल मीडिया पर महिलाओं के डांस का एक दिलचस्प वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी गली या मोहल्ले का प्रतीत हो रहा है। यहां महिलाएं ढोलक की धुन पर जबरदस्त तरीके से डांस करती नजर आ रही है। महिलाएं कभी आगे तो कभी पीछे होकर डांस में इतना मगन हो जाती है कि उन्हें देखकर हम भी अचंभे में पड़ जाते हैं।

महिलाओं के डांस स्टेप्स देख एक पल के लिए ऐसा लगता है जैसे मानो उन्होंने ग्रेविटी के सारे नियम तोड़ दिए हैं। वह डांस करते हुए थे काफी ज्यादा पीछे झुक जाती है लेकिन फिर भी अपना बैलेंस बनाए रखती हैं। डांस स्टेप्स के अलावा महिलाओं के चेहरे के स्पेशल भी कमाल के होते हैं। कुल मिलाकर महिलाएं अपना यह डांस खूब इंजॉय करती है। इन्हें देख कर ऐसा लगता है मानो इन्होंने दुनिया की सारी टेंशन को साइड में रख दिया और अपनी लाइफ अच्छे से इंजॉय कर रही हैं।

आंटियों का डांस देख दंग रह गए लोग

महिलाओं के ताबड़तोड़ डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के अकाउंट में शेयर किया है। इस वीडियो को हजारों की संख्या में लोग देखें और पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों की शानदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा “आंटियों ने तो आग ही लगा दी बहुत ही शानदार डांस किया।” फिर दूसरे यूजर ने लिखा “आंटी ने तो ग्रेविटी के सारे नियमों की धज्जियां उड़ा दी। क्या जबरदस्त डांस किया है।”

एक और शख्स कमेंट करता है “इन महिलाओं की एनर्जी तो अलग ही लेवल की है। आजकल के युवा लोग इतनी एनर्जी से डांस नहीं करते हैं जितना उत्साह और जोश के साथ में महिलाएं कर रही हैं।” बस इसी तरह के और भी कई दिलचस्प कमैंट्स महिलाओं के फेवर में आने लगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी इन महिलाओं का शानदार डांस देख लीजिए।

यहां देखें महिलाओं का ताबड़तोड़ डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VIDEO NATION (@videonation.teb)

वैसे आप लोगों को आंटियों का यह डांस कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यदि यह वीडियो आपको पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Back to top button