बॉलीवुड

आपको हंसाकर लाखों छापते हैं ‘द कपिल शर्मा शो’ के कलाकार, इनकी फीस जान कहेंगे बाप रे बाप..

‘द कपिल शर्मा शो’ हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो को देखकर हम अपनी सारी टेंशन भूल जाते हैं। इस शो का नया सीजन 10 सितंबर 2022 से शुरू होने जा रहा है। हालांकि इस बार शो में कुछ कलाकार नहीं दिखेंगे। इनमें कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह शामिल हैं। कृष्णा की अपनी फीस की रकम को लेकर बात नहीं बन पाई। वहीं भारती अपने बेटे गोले की केयर करने में व्यस्त हैं। इस बीच हम आपको शो के सभी हास्य कलाकारों की फीस बता रहे हैं।

कपिल शर्मा

यह शो कपिल शर्मा के नाम पर ही है। वह इसमें मुख्य लीड भी हैं। इसलिए इनकी फीस भी बाकी सभी कलाकारों से काफी तगड़ी है। कपिल एक एपिसोड का 50 लाख रुपए तक लेते हैं। अब उनका शो हफ्ते में दो बार टेलिकास्ट होता है। इस हिसाब से वह हर हफ्ते एक करोड़ की कमाई करते हैं।

कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा के बाद शो के दूसरे सबसे पॉपुलर हास्य कलाकार हैं। उन्होंने सपना और धर्मेन्द्र बनकर लोगों को खूब गुदगुदाया है। हालांकि इस सीजन में वह नहीं दिख पाएंगे। पिछले सीजन में कृष्णा एक एपिसोड का 10 से 12 लाख रुपए लेते थे। इस बार उनके शो में ना होने से कई फैंस उदास हो जाएंगे।

भारती सिंह

भारती सिंह को हम देश की सबसे लोकप्रिय महिला कॉमेडियन भी कह सकते हैं। वह कपिल की खास दोस्त भी हैं। हालांकि इस बार अपने न्यूली बोर्न बेबी गोला को संभालने के चक्कर में वह शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। वैसे बीते सीजन की बात करें तो भारती भी कृष्णा अभिषेक की तरह एक एपिसोड का 10 से 12 लाख रुपए वसूलती थी।

चंदन प्रभाकर

कपिल के शो के कई वर्जन आए हैं। और जब से ये शो शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक चंदन हर शो का हिस्सा रहे हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि वे कपिल के कॉलेज के दिनों के खास दोस्त हैं। चंदन भी एक अच्छे हास्य कलाकार हैं। वे कपिल के शो पर एक एपिसोड का 7 लाख रुपए लेते हैं।

कीकू शारदा

चंदन की तरह किकू शारदा भी कपिल के शो से शुरुआत से जुड़े हैं। उन्होंने हर उतार चढ़ाव में कपिल का साथ दिया है। किकू की कॉमिक टाइमिंग भी गजब की है। वह ‘बंपर’, ‘फनी देओल’ या ‘बच्चा यादव’ जैसे किरदार कर लोगों को खूब हंसाते हैं। उनकी एक एपिसोड की फीस 5 लाख रुपए है।

सुमोना चक्रवर्ती

कपिल और सूमोना की जोड़ी ‘कॉमेडी सर्कस’ के दिनों से पॉपुलर है। उन्हें कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी के रूप में खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। कपिल शो में उनके बड़े होंठों का खूब मजाक उड़ाते हैं। सूमोना शो में ग्लैमर का तड़का भी लगाती हैं। वे एक शो का 7 लाख रुपए लेती हैं।

अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। उनका काम शो में सबसे आसान और मजेदार है। उन्हें बस कुर्सी पर बैठकर हँसना होता है। वहीं कपिल अक्सर उनके मजबूत शरीर का मजाक भी उड़ाते रहते हैं। वह इन सबका 10 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।

Back to top button