समाचार

मुस्लिम महिला घर लाई गणेशजी, जारी हुआ फतवा, फिर भी नहीं डरी, कहा- ईश्वर अल्लाह एक है..

कहते हैं ईश्वर एक है। बस हम इंसानों ने इन्हें अलग-अलग नाम दे दिए। हालांकि यह बात बहुत कम लोग समझते हैं। कुछ एक दूसरे के धर्म के प्रति नफरत भी रखते हैं। उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। जबकि कोई भी धर्म दूसरे धर्म के अपमान की बात नहीं कहता है। बल्कि हमे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। सभी त्योहार मिलजुल कर मानना चाहिए। फिर वह ईद हो या दिवाली।

मुस्लिम महिला घर लाई गणपती बप्पा

सांप्रदायिक सौहार्द की सोच रखने वाले लोग आजकल बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसी मुस्लिम महिला से मिलाने जा रहे हैं जो हर धर्म के त्योहार को धूमधाम से मनाती है। 31 अगस्त से गणेशजी का उत्सव चल रहा है। ऐसे में यह महिला भी अपने घर 7 दिनों के लिए गणपती बप्पा ले आई। वह हिंदू धर्म के रीति रिवाजों का पालन करते हुए रोज बप्पा की पूजा करती है और उन्हें मोदक का भोग भी लगाती हैं।

हम यहां जिस महिला की बात कर रहे हैं उनका नाम रूबी आसिफ खान है। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली हैं। वह बीजेपी महिला मोर्चा जयगंज की मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। वह हर धर्म के त्योहार को दिल से मनाती हैं। उनका घर रोरावर थाना क्षेत्र के एडीए कॉलोनी में हैं। वह 31 अगस्त को गणेशजी की मूर्ति लाई थी। इसे उन्होंने अपने पति आसिफ खान के साथ मिलकर पूर्ण रीति रिवाजों से स्थापित किया था। वह 7 दिनों बाद गणेशजी का विसर्जन करेंगी।

मिल रही जान से मारने की धमकियां

अब रूबी की यह सोच कई लोगों को पसंद आ रही है। लोग उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि यदि देश में सभी लोग एक दूसरे के धर्मों का इस तरह आदर करने लगे तो ये जगह स्वर्ग जैसी हो जाएगी। लेकिन रूबी का गणेशजी को घर लाना उनके समुदाय के कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। रूबी के अनुसार कुछ मौलानाओं ने इसका विरोध किया है। उन्होंने रूबी के विरोध में पोस्टर तक लगवाए हैं। हालांकि रूबी का कहना है कि वह डरने वालों में से नहीं है।

रूबी ने बताया कि जब अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नींव रखी थी, तब भी उन्होंने अपने घर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की थी। उस दौरान भी कट्टरपंथी लोगों ने उनके फतवे जारी किए और पोस्टर लगवाए थे। और अभी भी गणेश स्थापना को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही है।

भगवान-अल्लाह एक है

हालांकि रूबी की सोच क्लियर है। वह इन सबसे डरने वाली नहीं है। हमेशा सही और सच का साथ देने वाली है। रूबी के पति आसिफ खान भी बीवी का सपोर्ट कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हमारा मानना है कि भगवान अल्लाह एक है। हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी बनकर रहेंगे।

Back to top button