बॉलीवुड

जब अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू, गिफ्ट में मिले थे पत्थर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। भले ही आज ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं है, लेकिन वह हमेशा ही अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

rishi kapoor

बता दे 4 सितंबर 1952 को बॉलीवुड शोमैन राज कपूर के घर में जन्मे ऋषि कपूर ने अभिनेत्री नीतू कपूर से शादी रचाई थी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसे कम ही लोग जानते हैं।

ऋषि और नीतू ने एक साथ की 12 फिल्में

इससे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अपने करियर में एक साथ कई फिल्मों की। इस जोड़ी को सुनहरे पर्दे के साथ-साथ लोग निजी जिंदगी में भी पसंद करने लगे थे। खास बात यह है कि ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी यानी कि नीतू कपूर के साथ करीब 12 फिल्मों में काम किया है और यह सभी फिल्में सफल साबित हुई। फिल्मों में काम करने के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बड़ी और फिर इन्होंने शादी रचाने का फैसला कर लिया।

rishi kapoor

बता दें, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 30 जनवरी साल 1980 को हुई थी। इस कपल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। इनकी शादी आर के स्टूडियो में भव्य तरीके से हुई थी। कहा जाता है कि शादी में इतने सारे मेहमान आए थे कि ऋषि कपूर बुरी तरह घबरा गए थे।

इतना ही नहीं बल्कि घोड़ी चढ़ने से पहले ही वह बेहोश हो गए थे। इस बात का खुलासा खुद नीतू कपूर ने किया था। इसके अलावा नीतू कपूर ने बताया था कि शादी में उन्होंने काफी भारी भरकम ज्वेलरी पहनी थी जिसके कारण वह खुद भी बेहोश हो गई थी।

rishi kapoor

इसके अलावा एक्ट्रेस ने साझा किया था कि उनकी शादी में कुछ ऐसे भी मेहमान आ टपके थे जिनको बुलाया ही नहीं गया था। हैरानी वाली बात ये है कि, यह मेहमान शादी में तो गिफ्ट की जगह डिब्बों में पत्थर लेकर आ गए थे। बता दे नीतू कपूर ने जब भी मजेदार किस्से शेयर किया था तो हर कोई हंसने लगा था लेकिन इन पलों को याद कर वह काफी खुश हुई थी।

rishi kapoor

ऋषि के जाने से अकेली पड़ गई नीतू

बता दे, ऋषि कपूर 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उन्हें 29 अप्रैल 2020 को सांस लेने में तकलीफ हुई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 30 अप्रैल साल 2020 को वह अलविदा कह गए। ऐसे में नीतू कपूर अकेली रह गई। हालांकि पति के जाने के बाद नीतू कपूर ने खुद को संभाला और अब वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

rishi kapoor

हाल ही में वह फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आई थी जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन कियारा आडवाणी जैसे सितारे दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ में भी जज की भूमिका अदा की थी।

Back to top button