समाचार

Good News: भारत ने रचा नया कीर्तिमान, ब्रिटेन को हराकर बना विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर लोग अक्सर सवाल उठाते हैं। लेकिन इस बार इन सभी का मुंह बंद हो जाएगा। भारत को विश्व में आर्थिक रूप से बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उसने दुनिया की सबसे अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में 5वीं नंबर पर जगह बना ली है। दिलचस्प बात ये रही कि भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को पछाड़कर 5वां स्थान हासिल किया है। इस तरह ब्रिटेन अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 5वें पायदान से खिसकर 6वें नंबर पर आ गया है।

भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को दी पटखनी

बताते चलें कि दस वर्ष पूर्व भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में 11वें नंबर पर था, वहीं ब्रिटेन तब भी 5वीं स्थान पर था। मतलब इतने सलों में भारत ने खुद में काफी सुधार किया और दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभरकर सामने आया। भारत की इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान का हर नागरिक काफी खुश है। वह भारत को लिस्ट में और आगे ले जाने के लिए जीतोड़ कोशिशें कर रहा है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में की गई गणना में पाया गया कि 2021 की आखिरी तिमाही में इंडिया ने ब्रिटेन को हरा दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के जीडीपी आकड़े भी ये बताते हैं कि भारत ने अपनी जीडीपी स्ट्रॉंग की है। ब्लूमबर्ग की यह रिपोर्ट IMF के आंकड़ों और मार्च तिमाही के अंत में डॉलर की विनिमय दर के आधार पर बनाई गई है।

ब्रिटेन की तुलना में तेजी से तरक्की कर रहा भारत

ब्लूमबर्ग की माने तो भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार नॉमिनल कैश में 854.7 अरब डॉलर है। वहीं इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 अरब डॉलर रहा। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में इंडिया ब्रिटिश अर्थव्यवस्था की तुलना में और भी अधिक मजबूती से वृद्धि करता दिखाई देगा।

भारत ने भी कुछ समय पहले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े दिखाए थे। इसमें भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती साफ दिखाई दी। यह जीडीपी विकास दर 13.5 फीसदी थी। यह आकड़े बीते एक वर्ष में सबसे अधिक हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस विकास दर से सालाना जीडीपी में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

उधर रुपये की तुलना में पाउंड का डॉलर के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन दिखा। इस वर्ष भारतीय मुद्रा की तुलना में पाउंड 8 फीसदी गिरा। कुल मिलाकर भारत तरक्की की राह पर है। अब वह दिन दूर नहीं जब हम 5वें स्थान से नंबर 1 आ जाएंगे। वैसे भारत की इस उपलब्धि पर आपकी क्या राय है?

Back to top button