बॉलीवुड

पैसे मांगने वाली बच्ची से न्यासा देवगन ने किया ऐसा बर्ताव, वीडियो देख भड़के लोग : VIDEO

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अक्सर लाइमलाइट में रहती है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ न्यासा देवगन का जलवा है। वह आए दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती है तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती है।

nyasa devgan

इसी बीच वह जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दी। इसी बीच कुछ बच्चियां न्यासा से पैसे मांगती है लेकिन न्यासा उन्हें पैसे देने से इंकार कर देती है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

बच्चियों के पैसे मांगने पर ऐसा था न्यासा का रिएक्शन
दरअसल, न्यासा देवगन पार्टी करने के बाद रेस्टोरेंट्स से बाहर निकलती है तभी उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और उनकी तस्वीरें क्लिक की गई। इसी बीच न्यासा अपनी गाड़ी में बैठने के लिए जाती तभी एक बच्ची न्यासा देवगन से कहती है कि, दीदी कुछ पैसे दे दीजिए? इसके बाद न्यासा कहती है कि, “मेरे पास पैसे नहीं है, नहीं तो मैं दे देती।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

न्यासा देवगन का ऐसा रिएक्शन देखकर कई लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘भाई ये तुमसे गरीब हैं, अगर तुम्हारे पास है तो उन्हें दे दो।’ एक ने कहा कि, ‘दीदी सबसे बड़ी गरीब है।’ एक अन्य ने लिखा कि, ‘यार हद है, हाथों में 13 प्रो लिए बैठे हैं, ये पता नहीं फिर कहां से आया है।’ इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

nyasa devgan

बात की जाए खुशी कपूर के बारे में तो वह जल्दी ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली है। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं।

कब होगा न्यासा देवगन का डेब्यू?
वही बात की जाए न्यासा देवगन के फिल्मी करियर के बारे में तो अभी फिलहाल उनका कोई खास प्लान नहीं है। उनके पिता यानी कि अजय देवगन का कहना है कि न्यासा अभी केवल पढ़ाई पर ध्यान देगी। इसके बाद वह अपने करियर पर फोकस करेगी। अजय ने कहा था कि, “मेरी बेटी को भूल जाइए… मुझे नहीं पता कि वह इस लाइन में आना चाहती है या नहीं क्योंकि इस समय तक उसने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बच्चों के साथ कभी भी कुछ भी बदल सकता है। पता नहीं। वह विदेश में है, अभी पढ़ रही है।”

nysa devgan

बता दे न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। इसके अलावा उन्हें ज्यादातर पार्टी करते हुए देखा जाता है।

Back to top button