बॉलीवुड

सपना चौधरी से 10 गुना हॉट है मुस्कान बेबी, इनका डांस देख बूढ़े भी हो जाते हैं बेकाबू – Video

भारत में लोगों को डांस करना और देखना बड़ा पसंद होता है। कई राज्यों और गांवों में तो आज भी बकायदा डांस शोज होते हैं। वैसे इस टाइप के लाइव डांस शो पर अक्सर सपना चौधरी का बोलबाला रहा है। उन्होंने हरियाणवी डांसर के रूप में सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज हर डांसर उन्हें कॉपी कर उनके जैसा लोकप्रिय बनने का सपना देखती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डांसर से मिलाने जा रहे हैं जो सपना को जोरों की टक्कर देती है।

सपना चौधरी को जोरों की टक्कर देती है मुस्कान बेबी

मुस्कान बेबी (Muskan Baby) यह नाम आप ने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया पर इनका कोई डांस वीडियो भी देखा होगा। मुस्कान बेबी इन दिनों हरियाणवी डांसर के रूप में सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। वैसे तो मुस्कान नई दिल्ली की रहने वाली हैं। लेकिन उन्होंने हरियाणवी डांस में महारत हासिल कर रखी है।

मुस्कान बेबी साल 2018 से एक्टिव हैं। वह एक डांसर होने के साथ-साथ मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। वह पहले टिक टॉक पर हरियाणवी गानों के ऊपर डांस के वीडियो बनाया करती थी। 2019 के बाद से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा होने लगा। ऐसे में उन्हें कई स्टेज शोज और म्यूजिक वीडियोज के ऑफर आने लगे। यहां मुस्कान ने अपनी हॉट अदाएं दिखाकर हर किसी को अपना दीवाना कर दिया। अब उनके म्यूजिक वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज तक आ जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by muskaan baby 🖤 (@iammuskanbaby)

लटकों झटकों पर मर मिटते हैं जवान-बूढ़े सभी

मुस्कान का जन्म साल 2000 में नई दिल्ली के गोविंदपूरी में हुआ था। इस हिसाब से वह अभी 22 साल की हुई। इतनी कम उम्र में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। उन्हें स्कूल के दिनों से ही डांस करने का बड़ा शौक रहा है। ऐसे में बड़े होने पर उन्होंने हरियाणवी रागनी और कल्चरल गानों पर नाचने में महारत हासिल कर ली।

मुस्कान दिखने में काफी हॉट भी है। उनके लटकों झटकों को देख लोग आहें भरने लगते हैं। यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम पर भी मुस्कान के वीडियोज और फोटोज अक्सर फैंस का दिल जीतते रहते हैं। मुस्कान की लोकप्रियता का अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी लोग उन्हें बड़े शौक से देखते हैं। यही वजह है कि लोग अब सपना चौधरी को भूलते जा रहे हैं और नई जनरेशन की मुस्कान को अधिक पसंद कर रहे हैं।

वैसे आप लोगों को मुस्कान बेबी का डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। आपके हिसाब से मुस्कान और सपना में से कौन बेहतरीन डांसर है?

Back to top button