बॉलीवुड

अभिजीत सावंत से श्रीराम चंद्र तक, अब इस हाल में जी रहे हैं Indian Idol के विनर्स, एक हुई मौत

टेलीविजन दुनिया का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ ने कई बेहतरीन सिंगर दिए हैं। अब जल्दी ही इंडियन आइडल का 13 सीजन शुरू होने वाला है जिसके प्रोमो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिए गए हैं। आखरी बार इंडियन आइडल 12 सीजन का खिताब उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम किया था।

pawandeep

इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं पहले सीजन से लेकर 5 तक के कुछ गुमनाम सिंगर्स के बारे में जो इंडियन आईडल के विनर रहे लेकिन अब वह गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन है ये सिंगर्स ?

अभिजीत सावंत

मशहूर सिंगर अभिजीत सावंत इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर रहे थे। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का मन मोह लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद का एक एल्बम भी लांच किया था जिसका गाना ‘लफ्जों में कह ना सकूं’ काफी पॉपुलर हुआ। लेकिन इसके बाद वह ज्यादा बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए।

 

संदीप आचार्य

sandeep acharya

बता दे संदीप आचार्य ने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं। इसी सीजन में नेहा कक्कड़ भी नजर आई थी लेकिन इस शो के विनर संदीप रहे थे। इसके बाद 15 दिसंबर साल 2013 को संदीप का निधन हो गया। वहीं नेहा कक्कड़ आज इंडस्ट्री की बड़ी सिंगर है।

प्रशांत तमांग

sandeep acharya

कोलकाता पुलिस में कॉन्स्टेबल रह चुके प्रशांत ने इंडियन आईडल का तीसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ नेपाली भाषा में भी कई गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद का एक एल्बम भी लॉन्च किया था जिसके जरिए वह काफी पॉपुलर हुए। बता दे वर्तमान में प्रशांत कई जगह पर लाइव शो करते हैं।

सौरभी देबबर्मा

sourabhee

त्रिपुरा की सौरभी देबबर्मा ने इंडियन आईडल का चौथा सीजन अपने नाम किया था। दरअसल वह इस सीजन का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इसके बाद उन्होंने देहरादून के कपिल थापा से शादी रचा ली और इंडस्ट्री से दूर हो गई। रिपोर्ट की माने तो सुरभि कभी-कभी लाइव शो करती है।

श्री राम चंद्र मयनमपति

 sreeram chandra

बता दे इंडियन आइडल के पांचवे सीजन के विजेता श्री राम चंद्र मयनमपति रहे थे। उन्होंने दक्षिण भारत में अपने गानों के जरिए बड़ी सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में ‘बलमा’ और ‘सुभानल्लाह’ जैसे गाने गाए जिन्हें खूब पसंद किया गया। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो रामचंद्र 7 भाषाओं में गाने गा सकते हैं और वह लाइव शो करते रहते हैं।

Back to top button