बॉलीवुड

दूधमुंही बच्ची को लेकर अनिल कपूर की भाभी ने छोड़ दिया था घर, पति संजय पीठ पीछे दे रहे थे धोखा

अनिल कपूर के भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अब बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा कम ही बनते हैं। उनका फिल्मी करियर भी ठीक ठाक रहा है। उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में माधुरी दीक्षित के साथ देखा गया था। इन दिनों संजय अपनी पत्नी को धोखा देने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Sanjay Kapoor

हैरत की बात ये है कि इस बात का खुलासा उनकी पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने नेटफ्लिक्स के ही एक शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ (Fabulous Lives of Bollywood Wives) में किया।

‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ एक ऐसा शो है जहां बॉलीवुड सितारों की पत्नियां अपनी निजी जिंदगी और लाइफ स्टाइल को लेकर कई राज खोलती हैं। इसका नया सीजन आ गया है। इसमें महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा किरण सजदेह और भावना पांडे जैसी स्टार वाइव्स दिखाई देंगी। इस शो में अनिल कपूर की भाभी यानि संजय कपूर की बीवी महीप कपूर ने अपने पति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

सरेआम किया धोखेबाज पति का खुलासा

sanjay kapoor

शो में महीप अपनी सहेली सीमा सजदेह (सोहेल खान की एक्स वाइफ) को बताती हैं कि कैसे संजय उन्हें शादी के शुरुआती दिनों में धोखा दिया करते थे। उनका बेटी शनाया के जन्म के बाद किसी और महिला से अफेयर शुरू हो गया था। ऐसे में वह शनाया को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। उन्हें तब लगा कि उनकी बेटी एक अच्छे पिता को डीजर्व करती है।

हालांकि बाद में महीप ने संजय को दूसरा मौका देने की सोची। वह इस शादी को बर्बाद नहीं करना चाहती थी। यदि वह उन्हें सेकंड चांस नहीं देती तो उन्हें जिंदगीभर इस बात का मलाल रहता कि उन्होंने संजय को एक और मौका नहीं दिया।

महीप कहती हैं कि एक सम्पूर्ण परिवार का होना बेहद जरूरी है। जब मेरे बच्चे और मेरे पति घर आते हैं तो मुझे एक तसल्ली मिलती है। मन शांत रहता है। मेरे ख्याल से संजय ही मुझे शांत रखते हैं।

शादी बचानी थी इसलिए दिया दूसरा मौका

महीप ने सीमा को ये भी बताया कि वह हर किमत पर अपनी शादी को चलाना चाहती थी। उन्होंने संजय को दूसरा मौका देने का निर्णय खुद के लिए और बच्चों के लिए लिया। वह खुद को लक्की मानती हैं जो वह इस शादी को निभा पाई। उनका मानना है कि शादियां हमेशा चलने के लिए होती है। इसमें उतार चढ़ाव आते रहते हैं।

महीप ने ये भी बताया कि वे और संजय एक दूसरे को जीवन में कई चीजों के लिए माफ करते आए हैं। वहीं एक दूसरे का मुसीबत में सपोर्ट भी किया। महीप की माने तो संजय उन्हें कई बार धोखा देने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वह हमेशा सिचूऐशन काबू में कर लेती हैं। वर्तमान में दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है। इनकी शादी को 25 साल हो चुके हैं। इनके दो बच्चे बेटी शनाया और बेटा जहान हैं।

Back to top button