अध्यात्मबॉलीवुड

पुष्पा की तरह ‘झुकेगा नहीं’ पोज में दिखे गणेशजी, लोग बोले-बस करो, बप्पा मनोरंजन के लिए नहीं हैं

31 अगस्त, बुधवार से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पावन पर्व शुरू हो गया है। हर जगह लोग गणपती बप्पा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। घर-घर बप्पा की मूर्तियां भी स्थापित की जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी लोग इन मूर्तियों को लेकर बड़े क्रिएटिव हो गए हैं। हमे बप्पा हर रंग और रूप में दिख जाते हैं। इस साल मार्केट में फेमस साउथ फिल्म पुष्पा की थीम पर गणेशजी देखने को मिले हैं।

पुष्पा के अवतार में दिखे गणपती बप्पा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक अनोखे गणेशजी बड़े वायरल हो रहे हैं। यह गणेशजी पुष्पा फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में पोज देकर सिंहासन पर विराजित हैं। वह इस दौरान पुष्पा का फेमस सिग्नेचर पोज ‘अपुन झुकेगा नहीं’ भी देते हैं। गौरतलब है कि पुष्पा- द राइज फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन और राश्मिका मँदाना मुख्य रोल में थे। यह फिल्म देश और विदेश में बड़ी हिट हुई थी। फिल्म के डायलॉग से लेकर इसके गाने और स्टोरी तक सबकुछ दर्शकों को बड़ा पसंद आया था।

फिल्म का क्रेज इतना था कि हर कोई सोशल मीडिया पर इसके गानों और संवादों पर रील्स बनाने लगा था। अब यह क्रेज मार्केट में गणेशजी की मूर्तियों पर भी दिख रहा है। गणेशजी को पुष्पा के अवतार में देख लोग बड़े आश्चर्यचकित हैं। उन्हें गणपती बप्पा का यह स्टाइल बड़ा पसंद आया। वहीं कुछ लोगों को गणेशजी के साथ ऐसी छेड़छाड़ करना अच्छा भी नहीं लगा।

यहां देखें पुष्पा स्टाइल वाले गणेशजी

इस वीडियो को देख एक यूजर नाराज हो गया। वह बोला मुझे गणेशजी को इस अवतार में देख खुशी नहीं हुई। बप्पा कोई मनोरंजन का साधन नहीं है। वह हमारे देवता हैं।

RRR के राम चरण के लुक में भी दिखे बप्पा

पुष्पा के अल्लू अर्जुन से पहले फिल्म ‘आरआरआर’ के राम चरण के लुक वाले गणेशजी भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ज्ञात हो कि फिल्म के आखिर में राम चरण के किरदार को भगवान राम के लुक में दिखाया गया था। बस मूर्तिकार ने यहां भी भगवान गणेश को यही रूप दिया है।

वैसे गणेशजी की मूर्तियों को लेकर मार्केट में चल रहे इन प्रयोगों के बारे में आपकी क्या राय है? क्या ये सही है या गलत? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button