दिलचस्प

Video: मुंह फुलाकर बैठा था अकड़ू दूल्हा, तभी डंडा लेकर आई सास, Video देख हंसी नहीं रुकेगी

शादी से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ये कभी हमे हंसाते हैं तो कभी रुलाते हैं। शादी में अक्सर दूल्हा अकड़ भी दिखाता है। वह छोटी-छोटी बात पर मुंह फुलाकर बैठ जाता है। फिर लड़की वाले उसे घंटों मनाते रहते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई प्यार से बोलता है तो कोई दहेज का लालच देता है। लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि एक सास ने अपने रूठे हुए दामाद को डंडा लेकर मनाया?

रूठे दूल्हे के पास डंडा लेकर पहुंची सास

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सास और दामाद का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा कुर्सी पर मुंह फुलाए बैठा है। वह किसी बार से नाराज लग रहा है। इसलिए उसके चेहरे की रंगत भी उड़ी हुई है। तभी वहाँ पर दो लेडीज आती हैं। इनमें से एक के हाथ में डंडे जैसी कोई चीज होती है। ये महिला दूल्हे की सास प्रतीत होती है।

अपनी सास को डंडा लेकर आता देख दूल्हा कुछ समझ नहीं पाता है। इसके बाद सास उस डंडे को दूल्हे के मुंह पर मारती है। वह ऐसा धीरे-धीरे करती है। लेकिन इसे देख ऐसा प्रतीत होता है मानो वह मुंह फूलकर बैठे दूल्हे का मुंह दबा रही है। ये करते हुए सास और पास में खड़ी महिला के चेहरे पर मुस्कान भी रहती है। लेकिन दूल्हा बिल्कुल भी नहीं हंसता है।

वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

यह पूरा नजारा देखने में ऐसा लगता है मानो सास अपने दामाद के साथ कोई रस्म निभा रही है। लेकिन यहां दूल्हा इस रस्म को निभाते हुए जरा भी खुश नहीं लग रहा है। सास और दामाद का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बड़ा ही सख्त दूल्हा है भाई। मैं इसकी जगह होता तो सास की ये हरकत देख मेरी हंसी छूट जाती।’ फिर दूसरा यूजर लिखता है ‘ये कौन सी रस्म है? मैंने तो पहले ऐसा नहीं देखा। वैसे इसे देखकर बड़ा मजा भी आया।’ बस ऐसे ही और भी लोग कमेंट्स करने लगे।

यहां देखें सास दामाद का Video

वैसे आप लोगों को सास और दामाद का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button