समाचार

भतीजी को हुआ दुगुनी उम्र के फूफा से इश्क, मां बनी बीच में रोड़ा तो जंगल में ले जाकर किया ऐसा काम

प्यार जितनी अच्छी चीज है उतनी ही बुरी और खतरनाक भी है। कहते हैं कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। फिर उस प्यार को पाने के लिए किए किसी भी हद तक चला जाता है। अब मध्य प्रदेश की इस बेटी को ही देख लीजिए। उसे अपने 50 साल के फूफा से इश्क हो गया। जब इस बात की भनक उसकी मां को लगी तो उसने बेटी को ये सब बंद करने को कहा। लेकिन प्यार में अंधी बेटी ने अपनी ही सगी मां का रूह कंपा देने वाला अंजाम किया।

यह हैरान करने वाली घटना मध्य प्रदेश के अनूपपुर की है। यहां भालूमाड़ा थाना की पुलिस को 21 अगस्त 2022 को जंगल में एक महिला का शव मिला था। इस शव की पहचान 45 वर्षीय मंजू विश्वकर्मा के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन की तो शक की हुई मंजू की 25 वर्षीय बेटी विनिता विश्वकर्मा के ऊपर आकर रूकी। पहले तो विनिता ने बातों बातों में पुलिस को घुमाया, लेकिन फिर सख्ती से पूछताछ करने पर सबकुछ उगल दिया।

दुगुनी उम्र के फूफा से था भतीजी का अफेयर

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 25 साल की विनिता का लव अफेयर उसके 50 साल के फूफा लाल बहादुर से चल रहा था। ननदोई और बेटी का ये इश्क मृतका मंजू को स्वीकार नहीं था। उन्होंने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई। लेकिन उनकी बेटी और ननदोई प्यार में अंधे हो चुके थे। उन्होंने मंजू की मौत की कहानी बनाना शुरू कर दी।

20 अगस्त फूफा भतीजी मंजू को झाड़-फूंक के बहाने कुशियारा मरघाटी के जंगल ले आए। यहां दोनों ने मंजू का चापड़ से गला रेतकर मर्डर कर दिया। फिर बेटी ने मां की गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। सोचा वह खुद शिकायत करेगी तो पुलिस को उस पर शक नही होगा। लेकिन पुलिस भी चालाक निकली। विनिता से पूछताछ में वह समझ गई कि दाल में कुछ काला है।

बेटी ने काबुली मां की हत्या की बात

पुलिस की सख्ती देख विनिता ने अपना जुर्म कबूल लिया। फिर इसी बयान के आधार पर पुलिस ने फूफा लाल बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस सबूतों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

उधर फूफा भतीजी का यह रिश्ता देख लोग बड़े हैरान हैं। उन्हें समझ नही आ रहा कि जहां फूफा भतीजी के बीच मान सम्मान और बाप बेटी जैसा का रिश्ता होना चाहिए वहां इनका लव अफेयर कैसे शुरू हो गया। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button