अध्यात्म

पूरे सितंबर खुशियां मनाएगी ये 4 राशियां, सूर्य-बुध-शुक्र मिलकर बरसाएंगे कृपा, होगा बड़ा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र की माने तो जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका सीधा असर हमारी राशि पर पड़ता है। सितंबर माह में 3 ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। 10 सितंबर को बुध ग्रह वक्री हो रहा है। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहा है। वहीं 24 सितंबर को शुक्र ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ग्रहों का यह हेरफेर चार राशियों को विशेष लाभ देगा।

वृष राशि

तीन ग्रहों का परिवर्तन वृष राशि के जातकों के करियर में लाभ देगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। जो पहले से जॉब कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। इस माह आपको किसी नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। इतना ही नहीं नौकरी के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। पढ़ने लिखने वाले छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है। ग्राहिणियों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

सितंबर का महिना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगा। इस महीने आपकी किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। आपके सभी अटके काम समय पर पूर्ण होंगे। पुराना अटका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। दुखों का अंत होगा। घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। लाइफ के टेंशन काम होंगे। संतान सुख मिलेगा। विवाह के योग बन सकते हैं। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। समाज में इज्जत बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महिना खुशियों से भरा रहने वाला है। इस माह आपके जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। पुरानी सभी समस्याएं खत्म हो जाएगी। लाइफ को एक नए तरीके से जिएंगे। पारिवारिक समस्याएं हल होगी। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी शुभ काम से यात्रा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा।

कुंभ राशि

सितंबर का महिना कुम्भ राशि के जातकों के लिए ढेर सारा पैसा लेकर आएगा। कहीं से आपको बड़े धन का लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मासिक आय में वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के नए साधन मिल सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अधात्यम की ओर रुझान बढ़ जाएगा। भाग्य पैसों के मामले में आपका खूब साथ देगा। अपनों से प्रेम और सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

Back to top button
?>