बॉलीवुड

केआरके को ये ट्वीट करना पड़ा भारी, 14 दिन के लिए भेजे गए सलाखों के पीछे

अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान यानी कि केआरके को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आइए जानते हैं केआरके को किस लिए गिरफ्तार किया गया है ?

krk

केआरके का विवादों से गहरा नाता

गौरतलब है कि केआरके अपने विवादित ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा बयान जारी कर देते हैं जिससे वह ट्रोलिंग के निशाने पर आ जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि केआरके कई बार विवादों से घिर चुके हैं। इसके बावजूद वह विवादित ट्वीट करने से बाज नहीं आते हैं। लेकिन इस बार उनकी मुश्किल कुछ ज्यादा ही बढ़ गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

krk

दरअसल उन्होंने साल 2020 में मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कर्नल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

बता दे केआरके ने सोशल मीडिया पर 30 अप्रैल को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “सर, ठीक होकर जल्दी वापिस आना, निकल मत लेना, क्योंकि शराब की दुकान बस 2-3 दिन के बाद खुलने वाली है।” इस दौरान ऋषि कपूर हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसके अलावा केआरके ने इरफान खान के निधन के ठीक पहले भी एक विवादित ट्वीट किया था जिसके कारण खूब हंगामा हुआ था।

krk

सलमान खान सीखा चुके हैं सबक

बता दें, जब सलमान खान को सांप ने काट लिया था तब केआरके ने लिखा था कि, “सांप ने काम तो ठीक किया था, लेकिन बेचारा खुद ही मर गया! क्यों की सामने वाले मैं ज़हर ही इतना ज्यादा था” इससे पहले केआरके ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ को लेकर भी कुछ ऐसा बयान दिया जिसके कारण सलमान खान भड़क गए थे।

krk

इसके बाद सलमान की टीम ने उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा था। इतना ही नहीं बल्कि कमाल आर खान को कोर्ट से फटकार मिली थी। इसके बाद उन्होंने वादा किया था कि वह कभी भी सलमान के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। हालाँकि केआरके अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।

इसके अलावा केआरके ने एक बार इंडस्ट्री के तीनों खान सलमान, आमिर, शाहरुख़ खान वार करते हुए बोला था कि, “वक्त कभी किसी का नहीं है! वक्त आना-जाना नहीं है! मुगलों और अंग्रेजों की बादशाहत हिंदुस्तान पर नहीं रही और घमंडी खानों की बादशाहत bollywood में नहीं रही!”

krk

इसके अलावा भी केआरके ने एक ट्वीट ओर शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, “इस्लाम में कहा गया है कि घमंड और जलन दोनों ही इंसान के पतन का सबसे कारण है! Bollywood के खानों में घमंड और जलन कूट-कूट कर भरा हुआ था! तो जाहिर सी बात है, इनका पतन होना ही था!”

Back to top button