बॉलीवुड

जानें बॉलीवुड की उन 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने रचाई थी छुपकर शादी

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया बहुत ही रोमांचित करने वाली दुनिया है। आजतक इसके चमक-धमक से कोई खुद को बचा नहीं पाया है। एक बार जिसके ऊपर बॉलीवुड की चमक का असर पड़ गया, फिर तो हो गया उसका। कई लोगों ने इस मायानगरी में अपना मुकाम पाया है तो कई इसे पाने के चक्कर में बर्बाद भी हो गए। लोग सपने संजोकर मुंबई जाते हैं और भीड़ में गुम हो जाते हैं।

हर किसी का नाम जुड़ चुका है कंट्रोवर्सी से:

बॉलीवुड के लोगों का जीवन बहुत ही विवादों से घिरा हुआ भी रहता है। कंट्रोवर्सी तो बॉलीवुड का गहना है। जबतक कोई कंट्रोवर्सी ना हो, ऐसा लगता ही नहीं है बात बॉलीवुड की हो रही है। यहाँ काम करने वाले हर अभिनेता या अभिनेत्री का नाम कंट्रोवर्सी से जुड़ चुका है। बात चाहे अफेयर की हो या किसी पब्लिसिटी स्टंट की, हर कोई इसकी वजह से कंट्रोवर्सी में रह चुका है।

बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों की खूबसूरती का दीवाना पूरा देश है। अक्सर कुछ लोग अपनी इन पसंदीदा अभिनेत्रियों की शादी का इंतज़ार करते हैं। हद तो तब हो जाती है जब कुछ लोग इनसे शादी के सपने भी देखने लगते हैं। शायद यही वजह रही होगी कि कुछ अभिनेत्रियों ने छुपकर शादी कर ली, जिसके बारे में उनके कुछ ख़ास लोग ही जान पाए। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी गुपचुप रचाई थी।

इन अभिनेत्रियों ने रचाई थी गुपचुप शादी:

*- श्रीदेवी:

श्रीदेवी की खूबसूरती के बारे में क्या कहा जाए। श्रीदेवी अपने जमाने की एक बेहतरीन अभिनेत्री थी। हालांकि कुछ सालों तक फ़िल्मी दुनिया से कटे रहने के बाद श्रीदेवी एकबार फिर वापस आ चुकी हैं। 1996 में श्रीदेवी ने लोगों को चौंकाते हुए मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली।

*- किम शर्मा:

हालांकि किम शर्मा बॉलीवुड में उतनी छा नहीं पायी, लेकिन इनके चाहने वाले भी थे, जो इनकी शादी का इंतज़ार कर रहे थे। 2010 में किम ने जल्दबाजी में बिसनेस टाइकून अली पूंजानी से शादी कर ली।

*- उर्मिला मतोड़कर:

उर्मिला अपने समय की बहुत चर्चित अभिनेत्री रह चुकी हैं। इन्होने अपने बॉयफ्रेंड मोहसिन अख्तर से बिना की को पता चले गुपचुप शादी रचा ली थी।

*- लिसा हेडेन:

लिसा की खूबसूरती के बारे में क्या ही कहा जाये। अभिनेत्री व मॉडल लिसा ने गुपचुप तरीके से विदेश में बीच किनारे बिज़नस मैन डीनो लालवानी से शादी रचा ली। इनकी शादी के बारे में लोगों को तब पता चल जब डिज़ाइनर मालिनी रामिनी ने इनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

*- सेलिना जेटली:

सेलिना जेटली भी कभी बहुत सफल अभिनेत्री नहीं रही हैं। लेकिन अपनी हॉट अदाओं और खूबसूरती के लिए ये हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहीं। सेलिना ने गुपचुप तरीके से 2011 में एक ऑस्ट्रेलियन बिज़नस मैन से शादी कर ली थी। शादी के एक महीने बाद इन्होने ट्वीटर से इसकी जानकारी दी थी।

Back to top button