बॉलीवुड

नाना बने अनिल कपूर ने ऐसे किया बेटी सोनम और उनके बेटे का स्वागत, रिया कपूर ने दिखाई झलक : VIDEO

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में मां बनी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। ऐसे में कपूर और आहूजा खानदान में खुशियों का माहौल है। वहीं नन्हे राजकुमार की मासी रिया कपूर जोरों शोरों से तैयारी में लगी हुई है। उन्होंने भांजे के वेलकम के लिए स्पेशल तैयारी की जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस को भी दिखाई है। तो आइए देखते हैं इस वीडियो को..

मासी रिया कपूर ने भांजे को दिया ये क्यूट नेम
बता दें, इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दिए थे। वही इस खुशी के मौके पर नन्हे बेटे के नाना यानी कि अभिनेता अनिल कपूर ने पैपराजी को मिठाई भी बांटी थी। इस दौरान आनंद आहूजा ने खुद अपने हाथों से पुलिसकर्मियों को भी मिठाइयां बांटी। वहीं अनिल कपूर अपनी इस खुशी को मिठाइयां बांटकर जाहिर करने की कोशिश कर रहे हैं। नाना बनने के बाद वह बहुत खुश है।

sonam kapoor

sonam kapoor

वहीं अब रिया कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह घर की खूबसूरत डेकोरेशन को दिखाती हुई नजर आई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर का घर और ग्रे कलर के गुब्बारों से सजा हुआ है।


इसके अलावा घर में चारों और गुलाब के फूल लगे हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस नन्हे बच्चे के लिए कई सारे नोट भी लगे हुए हैं जिन पर लिखा है कि “वेलकम बेबी कपूर आहूजा।” बता दें, रिया कपूर ने अपने भांजे को नाम भी दिया है। उन्होंने वीडियो में उसे सिंबा बताया।

sonam kapoor

6 महीने अपने पिता के घर ही रहेगी सोनम कपूर
बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर 20 अगस्त साल 2022 को बेटे का जन्म हुआ। इस खुशखबरी को खुद अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि, “20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। – सोनम और आनंद।”

sonam kapoor

बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति आनंद के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थी और वहीं पर उनकी गोद भराई भी हुई थी। हालांकि अब सोनम कपूर भारत लौट आई है और 6 महीने के लिए वह अपने माता पिता के साथ ही रहेगी।

sonam kapoor

Back to top button