रिलेशनशिप्स

शादी के बाद अचानक मोटी क्यों होने लगती है लड़कियां, जानिए इसके पीछे के कारण

…तो इसलिए शादी के बाद बढ़ने लगता है लड़कियों का मोटापा, ये हैं वजह

ज्यादातर लड़कियां शादी से पहले स्लिम ट्रिम और फिट रहती है, लेकिन जैसे ही लड़कियों की शादी हो जाती है तो वह कितनी भी दुबली पतली क्यों ना हो आखिर उनका वजन बढ़ने ही लगता है। तो ऐसे में सवाल पैदा होता है कि आखिर शादी के बाद ऐसा क्या हो जाता है जिसके कारण लड़कियों का वजन अचानक बढ़ने लगता है और वह मोटी हो जाती है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

शादी के बाद चेंज होते हैं हार्मोनल
दरअसल, शादी के बाद सेक्सुअल लाइफ के चलते भी एक लड़की की इंटरनल बॉडी में कई तरह के बदलाव आते हैं। यही वजह है कि फिर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा शादी के बाद यदि कोई महिला गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करती है तो भी वजन बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी भी लड़कियों का वजन बढ़ाने का एक और कारण है।

women

women

खानपान में बदलाव
शादी के बाद लड़कियों के खानपान में भी बदलाव आ जाता है। दरअसल शादी से पहले वह अपने घर में अपने अनुसार खाना खाती है लेकिन ससुराल जाते ही उसे पति और ससुराल वालों के अनुसार खाना खाना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि ससुराल वालों को खुश करने के लिए कभी-कभी एक लड़की खुद के खाने में भी कंप्रोमाइज करती है जिसका सीधा असर बॉडी पर दिखाई देना लगता है। कई बार मसाले वाली चीजें खाने से भी मोटापा बढ़ने लगता है।

women

अन्य घरों के खाना खाने से भी बढ़ता है मोटापा
शादी के बाद आपको कई घरों में खाने के लिए इनवाइट भी किया जाता है। ऐसे में उनके घर के अनुसार बनाए गए खाने की वजह से भी आपका वजन बढ़ने लगता है। शादी के बाद मोटापा बढ़ने का एक कारण यह भी है कि पार्टी, फंक्शन या कई तरह के फंक्शन में अलग अलग प्रकार का भोजन खाना। इस दौरान महिला काफी केयर लेस भी हो जाती है और जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है।

शादी के बाद स्ट्रेस बढ़ना
शादी के बाद कई लड़कियां स्ट्रेस का भी सामना करती है। इसके पीछे का सबसे पहला कारण यह है कि शादी से पहले लड़कियां अपने घर पर मनमर्जी के मुताबिक उठना पसंद करती है। लेकिन शादी के बाद ससुराल में नियम के अनुसार उठना पड़ता है। दिनचर्या में बदलाव के कारण भी मोटापा तेजी से बढ़ना लगता है।

women

खुद का नहीं रख पाती ख्याल
शादी से पहले लड़कियां संज संवरकर रहना पसंद करती है और अपनी फिटनेस में वह बिल्कुल भी कंप्रोमाइज नहीं करती। लेकिन शादी के बाद उनका पूरा रूटीन बदल जाता है। ऐसे में वह खुद पर भी ध्यान नहीं दे पाती। दूसरों का ख्याल रखने के चक्कर में वह खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती जिसकी वजह से भी धीरे-धीरे उनका मोटापा बढ़ने लगता है।

Back to top button