बॉलीवुड

करोड़ों में हैं सिद्धार्थ शुक्ला के फॉलोअर्स, लेकिन खुद शहनाज के अलावा इन 5 को करते थे फॉलो

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मेहनत के बल एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। वह ना सिर्फ छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बना चुके थे बल्कि उन्होंने हम्टी शर्मा की दुल्हनिया” जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के विनर रहे और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई। लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया जिसके बाद हर कोई सकते में आ गया।

sidharth shukla

सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर अपनी तस्वीरें वीडियोस फैंस के साथ साझा करते रहते थे। लेकिन अब उनके जाने के बाद फैंस लगातार उनकी पुरानी तस्वीरें वीडियोस साझा करते रहते हैं। बता दे जहां सिद्धार्थ शुक्ला के करोड़ों फैन है तो वहीं खुद सिद्धार्थ शुक्ला इंस्टाग्राम पर केवल 5 से 6 लोगों को ही फॉलो करते थे। आइए जानते हैं सिद्धार्थ शुक्ला की फॉलोइंग के बारे में..

शहनाज गिल

sidharth shukla

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल का। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी काफी मशहूर थी। फैंस भी इन्हे बहुत पसंद करते थे लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज के साथ-साथ उनके फैंस भी टूट गए। बता दे सिद्धार्थ की लिस्ट में शहनाज पहली सेलिब्रिटी थी जिन्हे वह इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे।

एकता कपूर

sidharth shukla

टीवी सीरियल्स की क्वीन कही जाने वाली मशहूर फिल्म और सीरियल निर्माता एकता कपूर को भी सिद्धार्थ शुक्ला फॉलो करते थे। दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला ने एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल” में काम किया था। इसके बाद से यह दोनों एक साथ कई मौके पर दिखाई दे चुके थे। इसके अलावा यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे।

मनीष मल्होत्रा

sidharth shukla

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भला कौन नहीं जानता। बता दे मनीष मल्होत्रा सिद्धार्थ शुक्ला के काफी अच्छे दोस्त थे और दोनों की तस्वीरें भी वायरल होती रहती थी। सिद्धार्थ शुक्ला मनीष मल्होत्रा को भी फॉलो करते थे।

केन फर्न्स

sidharth shukla

केन फर्न्स सिद्धार्थ शुक्ला के सबसे करीबी और सबसे अच्छे दोस्त माने जाते थे। इतना ही नहीं बल्कि केन फर्न्स मशहूर डिजाइनर है। ऐसे में वह सिद्धार्थ के लुक्स और उनके स्टाइल को डिजाइन किया करते थे। यही वजह है कि सिद्धार्थ केन को फॉलो करते थे। कई बार यह दोनों एक साथ स्पॉट भी किए जा चुके थे।

कलर्स टीवी

sidharth shukla

कलर्स टीवी वही चैनल है जिसके माध्यम से सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ था। दरअसल सिद्धार्थ ने कलर्स टीवी के सीरियल उड़ान” में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ”बालिका वधू” में भी अहम किरदार निभाया। इसके अलावा सिद्धार्थ ने कलर्स टीवी के ही सीरियल दिल से दिल तक” में काफी लंबे समय तक काम किया जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई नजर आई थी।

एंडेमोल शाइन इंडिया

sidharth shukla

यह एक बड़ी कंपनी है जिसे सिद्धार्थ ने फॉलो किया था। दरअसल एंडेमोल के शो बिग बॉस सीजन 13” झलक दिखलाजा खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में सिद्धार्थ हिस्सा बन चुके थे। वही बिग बॉस सीजन 13 के तो वो विनर भी रहे थे। ऐसे में हो एंडेमोल शाइन इंडिया कंपनी को फॉलो किया करते थे।

Back to top button