बॉलीवुड

स्कूल में लड़कों वाली हेयर स्टाइल लेकर घूमती थी ये अभिनेत्री,47 की उम्र में भी दिखती है बेहद हॉट

स्कूल के दिन भी क्या दिन होते थे। आज भी हम जब उन दिनों को याद करते हैं तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। स्कूल में सभी की एक ग्रुप फोटो जरूर होती थी। इस फोटो को जब हम बड़े होने पर देखते हैं तो यादों में खो जाते हैं। वहीं जान पहचान वालों को दिखाओ तो उन्हें ये कहने में बड़ा मजा आता था कि इस फोटो में हमे ढूंढकर बताओ। ऐसा ही एक चैलेंज आज हम आपके लिए लाए हैं।

बॉय कट वाली ये स्कूल गर्ल है बॉलीवुड अभिनेत्री

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। यह एक स्कूल ग्रुप की फोटो है। इसमें आपको एक बॉयकट वाली लड़की दिखाई दे रही होगी। आपकी सहूलियत के लिए हमने उसके ऊपर लाल रंग का सर्कल बना दिया है। अब आपको इस लड़की को पहचानना है। ये बच्ची एक जमाने में बॉलीवुड की हीरोइन हुआ करती थी। लेकिन अब इन्होंने फिल्मों से सन्यास ले लिया है। दरअसल इनकी फिल्में कुछ खास चली नहीं इसलिए ये शादी कर सेटल हो गई।

यह लड़की बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार की बीवी हैं। सिर्फ पति ही नहीं बल्कि इनके पिता और माँ भी बॉलीवुड के सफल सितारें रहे हैं। वर्तमान में ये लड़की अभिनय छोड़ राइटर बन गई है। ये सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही देश के सोशल मुद्दों पर अपनी राय भी देती रहती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। तो क्या अब आप ने इन्हें पहचाना?

पति, पिता और मां सभी हैं सुपरस्टार

यदि आप अभी भी नहीं पहचान पाए तो कोई बात नहीं। हम ही आपको बता देते हैं। यह लड़की और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) है। ट्विंकल बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की बेटी हैं। इनका जन्म 29 दिसंबर 1974 में हुआ था। ये वर्तमान में 47 साल की हैं। हालांकि इस उम्र में भी कमाल की दिखती हैं।

ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी रचाई थी। इस शादी से इन्हें दो बच्चे आराव और नितारा हैं। ट्विंकल ने 1995 में बरसात फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिर वे जान, दिल तेरा दीवाना, इतिहास, जब प्यार किसी से होता है, इन्टरनेशनल खिलाड़ी, जुल्मी, बादशाह, जोरू का गुलाम और मेला जैसी फिल्मों में दिखाई दीं।

इस शर्त पर की थी अक्षय से शादी

akshay kumar and twinkle khanna

ट्विंकल ने अक्षय कुमार के सामने शादी को लेकर एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि यदि उनकी फिल्म मेला फ्लॉप होगी तो वह उनसे शादी रचा लेगी। फिर फिल्म फ्लॉप हो गई और उन्होंने अक्षय से शादी कर सेटल होने में ही समझदारी समझी। आज वे अभिनय छोड़ राइटिंग के माध्यम से खुद को व्यस्त रखती हैं। साथ ही बच्चों की परवरिश में भी ध्यान देती हैं।

twinkle khanna

Back to top button