अध्यात्म

जनवरी 2023 तक जीवन के हर सुख का आनंद लेंगी ये 4 राशियां, मंगल-बुध-गुरु बरसाएंगे अपनी कृपा

ज्योतिष शास्त्र राशियों के आधार पर हमारा भविष्य बताने का दावा करता है। इसके अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि चेंज करता है तो उसका शुभ या अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 20 अगस्त से मंगल, बुध और गुरु ग्रह ने अपनी राशि बदल ली है। ग्रहों का यह फेरफेर चार राशि के जातकों को लाभ देगा। उन्हें ये लाभ 6 जनवरी 2023 तक मिलेगा। मतलब अगले चार महीने इनके लिए बेहद शुभ होंगे।

मिथुन राशि

ग्रहों के गोचर का सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा। इनके लिए आने वाले चार महीने बड़े ही भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह पलक झपकते ही हो जाएगा। ये महीने आपके लिए धन लाभ भी लेकर आएंगे। नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। आप किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर में विवाह के योग बन सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि

अगले चार महीने तुला राशि के जातकों की चांदी ही चांदी रहने वाली है। इन्हें पैसों से जुड़े कई लाभ होने वाले हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। बॉस भी आपके काम से खुश होगा। आपकी सैलरी भी बड़ा सकता है। यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये चार महीने बड़े शुभ रहेंगे। आपको इस बिजनेस में खूब लाभ होगा। इस दौरान आपके लिए नए वाहन या मकान की खरीदी के योग भी बन सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए समय अच्छा है। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों का ये राशि परिवर्तन ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। पति और पत्नी के बीच मिठास आएगी। किसी जगह पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने दुख दर्द खत्म हो जाएंगे।

मीन राशि

तीन ग्रहों का ये गोचर मीन राशि के जातकों की झोली सुख और पैसों से भर देगा। आने वाले चार महीने आपको कोई तकलीफ नहीं आएगी। आपके सभी अटके हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनका विवाह का योग बन सकता है। सभी सपने पूरे होंगे। उधारी का पैसा मिल जाएगा।

Back to top button