राशिफल

Rashifal 27 August: शनिवार को 3 राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा

हम आपको शनिवार 27 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 August 2022

shani dev

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ को ही प्राथमिकता देनी होगी, ऐसे में अन्य कार्यों को सेकन्डरी रखें। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। ऑफिशियल कार्यों को करने से पहले उसे अच्छी तरह समझ लें तभी कार्य करें अन्यथा गलतियां हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण परेशान भी हो सकते हैं। व्यापारियों को कम्युनिकेशन बढ़ाने के लिए यदि कई लोगों से संपर्क बनाने पड़े तो अवश्य मिले। खुद को अंडर कॉन्फिडेंस बिल्कुल नहीं समझना चाहिए, बल्कि तेज गति से व्यापार पर ध्यान केंद्रित करना होगा। विद्यार्थी वर्ग क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आपके सभी कार्य तेजी से बन जाएंगे। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। किसी तरह से धनहानि की आशंका है। सावधान रहें। सायंकाल के समय परिवार में अचानक किसी मेहमान के आने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज नरम तरीके से व्यवहार करें। परिवार के बुजुर्गों का आशिर्वाद से कार्य अच्छे होंगे। नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी में हानि से बचें। छात्रों का दिन शानदार रहेगी। थोड़े प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। लव लाइफ में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज समय गंवाए बिना अपने बिजनेस को बढ़ाने या नए सौदों के काम में जुट जाएं। योजनाबद्ध तरीके से किए गए व्यापार में उन्नति होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा और माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। पारिवारिक बिजनस में विस्तार के लिए पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके आय के स्रोत विकसित होंगे। किसी के द्वारा दी गई सूचना की सच्चाई को अवश्य जांच लें। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जरूरत के लिए व्यय भी करेंगे। जीवनसाथी के हर मामले में सहयोग मिलेगा। आप काफी अच्छे कार्य की ओर अपना गौर केन्द्रित करेंगे। दिन भवन पारिवारिक सुख के साथ व्यतीत होगा। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

shani dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि देर रात तक अपनी कार में या बाइक यात्रा न करें अथवा कुछ अप्रत्याशित तकनीकी समस्या हो सकती है। आपके सभी अधूरे सपने पूरे होने लगेंगे। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लगभग सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी मंदिर में जाना चाहिए और हो सके तो कुछ समय बैठकर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। भविष्य में किसी को नुकसान न पहुंचाने का फैसला ले सकते हैं। अपनी तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें और उन समस्याओं के आध्यात्मिक उत्तर पर विचार करें जो आपको परेशान कर रही हैं। किसी भी साझेदारी में शामिल होने से पहले अपनी आंतरिक भावनाओं को सुनें। आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति से काम लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

तनाव से बचने को मधुर संगीत का सहारा लें। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ हो जाने की संभावना नजर आ रहे है। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। बिजनेस में आ रहीं अड़चने किसी मित्र की मदद से खत्म हो जाएंगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। कानूनी मामलों में दिन खराब हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। कार्यस्थल पर भी विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ आपकी निकटता बढ़ सकती है। छात्रों से अधिक परिश्रम की आशा है। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आर्थिक दबाव बन सकता है और पार्टनर से मन मुटाव भी संभव है। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। आपके स्वास्थ्य, प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति ठीक है। संतान की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चोट चपेट लग सकती है। कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप जिम्मेदार मानते हैं, वह अपने रास्ते पाने के लिए भावनात्मक रणनीति का उपयोग करेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी बड़े काम की शुरुआत करने में भी पीछे न रहें। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी या राजनीतिक तौर पर कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। किसी विकल्प को लेकर किसी बदलाव के रास्ते पर चलने से बचना होगा और इस वजह से अपनी आर्थिक स्तिथि को भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी। सरकारी या राजनीतिक लाभ मिलेगा और नौकरी पेशा वालों के आय में इजाफा होगा।

आपने Rashifal 27 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button