विशेष

प्यार की अजीब कहानी: गर्लफ्रेंड हो गयी थी प्रेग्नेंट इसलिए शुरू किया निरोध की होम डिलीवरी

बड़ोदरा: कई बार हम अपने ही समाज में कुछ ऐसी घटनाएँ या चीजें देखते हैं, जो हमें हैरानी में डाल देती हैं। कहा जाता है कि हर चीज के पीछे एक कहानी छुपी होती है। हर व्यक्ति की सफलता के पीछे उसकी असफलता का हाथ होता है। जब व्यक्ति जीवन में बहुत ज्यादा असफल हो जाता है, तभी वह सफलता के लिए लड़ना शुरू करता है। जी हाँ भले ही यह सब सुनने में बड़ा अजीब लगे लेकिन यह सच है।

घर-घर जाकर करता है निरोध की डिलीवरी:

आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी जानने के बाद आपको यकीं हो जायेगा कि जो मैं कह रहा हूँ, वह सब सच है। आपको तो पता ही है कि आज पूरी दुनिया में निरोध को कितना महत्व दिया जानें लगा है। यह हमें कई बिमारियों से तो बचाता ही है साथ ही अनचाहे गर्भ से भी सुरक्षा देता है। हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं, उस लड़के का नाम अर्जुन जैन है। आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि यह लड़का लोगों के घर-घर जाकर उन्हें निरोध की डिलीवरी करता है।

गर्लफ्रेंड की परेशानी समझकर शुरू किया काम:

दरअसल इसके पीछे की कहानी वाकई बहुत अजीबो-गरीब है। हुआ यह था कि अर्जुन की एक गर्लफ्रेंड है जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी और उसे बच्चा भी हो गया। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड की परेशानी को समझते हुए यह नया स्टार्टअप शुरू किया है। अपने इस बिजनेस के बारे में अपने माता-पिता को बताने में भी अर्जुन को काफी परेशानी हुई थी। शहर के ही करोलीबाग इलाके इलाके के बिट्ठलनगर का रहने वाले अर्जुन जैन एमएस यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं। अर्जुन ने बताया कि वेलेंटाइन डे से वह कंट्रासेप्टिव ऑन व्हील नाम से सेक्सुअल प्रोडक्ट होम डिलीवरी द्वारा बेचना शुरू किया है।

लोगों को बचाना चाहता हूँ भयानक बिमारी से:

अर्जुन ने बताया कि पहले तो लोगों ने इसके लिए उनका खूब मजाक उड़ाया। लेकिन मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा। मेरा मन अपने काम को ही अपना व्यवसाय बनाने का था। मैं लोगों को शिक्षा के आभाव में एड्स जैसी भयानक बिमारी से बचाना चाहता हूँ। मेरी गर्लफ्रेंड शादी से पहले ही अपने बॉयफ्रेंड की वजह से प्रेग्नेंट हो गयी। इस दौरान वह जिस बुरे हालात से गुजरी मैंने सोचा कि इस स्थिति से लोगों को बचाने के लिए कुछ ना कुछ करना चाहिए।

पुरुषों से निरोध मांगना महिलाओं के लिए होता है शर्मनाक:

अर्जुन ने बताया कि आज भी हमारे यहाँ मेडिकल शॉप से निरोध खरीदने में संकोच करते हैं। खासतौर से महिलाओं के लिए यह बहुत शर्मनाक होता है। जब मैंने काम शुरू किया तो मुझे परिवार वालों को बताने में भी काफी संकोच हुआ। जब मैंने उन्हें अच्छे से अपने काम के बारे में बताया तो उन्होंने मेरी सराहना की। इस दिशा में परिवार वालों ने मेरी मदद भी करनी शुरू कर दी।

अर्जुन ने निरोध के आर्डर के बारे में बताया कि वह निरोध का आर्डर फ़ोन, एसएमएस या फेसबुक पर लेते हैं। दिन के समय डिलीवरी कम्पनी से डिलीवरी करवाता हूँ और रात में खुद ही डिलीवरी करता हूँ। इस काम में प्रोडक्ट मांगने वालों की पहचान गोपनीय होती है।

Back to top button