बॉलीवुड

ये है भोजपुरी की सबसे महंगी हीरोइनें, इनकी एक फिल्म की फीस जान लीजिये

बॉलीवुड फिल्मों की ग्रह दशा इन दिनों खराब चल रही है। लोगों को ये फिल्में पसंद नहीं आ रही है। वहीं साउथ की फिल्में खूब हिट हो रही है। इस बीच भोजपुरी फिल्में भी दर्शकों का दिल जीत रही हैं। यहां तक कि हिंदी भाषा वाले राज्य में भी लोग भोजपुरी फिल्मों और उनकी हीरोइनों के दीवाने है। यूट्यूब पर भोजपुरी एक्ट्रेस के वीडियोज पर सबसे अधिक व्यू मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन अभिनेत्रियों की फीस और कुल संपत्ति बताने जा रहे हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

28 वर्षीय अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनके लटके जटके देखने को फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह एक फिल्म का लगभग 20 लाख रुपए लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वे स्टेज शो करने के भी लाखों वसूलती हैं। बीच में खबर आई थी कि उन्होंने अपनी फीस भी बड़ा दी है।

मोनालिसा (Monalisa)

39 साल की मोनालिसा की गिनती भोजपुरी की सबसे हॉट हीरोइनों में होती है। उन्होंने फिल्म और टीवी दोनों ही जगह खूब नाम कमाया है। वह सोशल मीडिया पर भी आए दिन छाई रहती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 18 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म का 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं। लोग उनके हुस्न के दीवाने हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

35 साल की आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री है। ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू करने वाली आम्रपाली की जोड़ी को दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ संग बहुत पसंद किया जाता है। आम्रपाली के पास लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह एक फिल्म का ए 20 से 25 लाख रुपए लेती हैं।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

कालज राघवानी भी भोजपुरी फिल्मों से काफी समय से जुड़ी हुई हैं। उनकी उम्र 32 साल हैं। वह दिखने में बेहद सुंदर हैं। इंस्टाग्राम पर 28 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फैंस उनके हुस्न के पीछे पागल रहते हैं। वह एक फिल्म का लगभग 15-20 लाख रुपये चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपए के आसपास है।

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde)

पाखी हेगड़े भोजपुरी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वे कुछ हिंदी सिरियल्स भी कर चुकी हैं। उनकी खूबसूरती भी कमाल की है। वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 लाख रुपए तक लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपए के आसपास है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

rani chatterjee

42 साल की रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम है। वह उम्र के इस पड़ाव में भी बहुत फिट रहती हैं। जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। वे 340 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वे एक फिल्म का 8 से 12 लाख रुपये लेती हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपए के आसपास है।

Back to top button