दिलचस्प

Video: दुल्हन से वरमाला नहीं पहन रहा था दूल्हा, फिर जो हुआ वह देख नहीं रुकेगी हंसी

शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए खास होता है। इस दिन दोनों खूब खुश रहते हैं। शादी के दौरान कई तरह की रस्में भी होती है। इन रस्मों में आजकल हंसी मजाक का तड़का भी जरूर लगता है। इससे शादी का माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। खासकर जयमाला के दौरान हमे बहुत ही मजेदार चीजें देखने को मिलती है। दूल्हा और दुल्हन वरमाला पहनने में बहुत नखरे दिखाते हैं।

वरमाला पहनने में इतरा रखा था दूल्हा

ऐसा ही एक शादीशुदा जोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हैं। जयमाला का कार्यक्रम शुरू हो गया है। दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डालने जाती है। लेकिन दूल्हा थोड़ा नखरे दिखाता है। इधर उधर भागता है। यह देख दुल्हन हंसने लगती है। फिरी किसी तरह दूल्हे के गले में वरमाला पहना देती है।

दुल्हन ने ऐसे सिखाया सबक

अब दूल्हे की बारी आती है। उसे दुल्हन के गले में वरमाला पहनाना होता है। लेकिन दुल्हन भी दूल्हे को सबक सिखाने की ठान लेती है। दूल्हा जैसे ही उसके पास वरमाला लेकर आता है वह भी इधर उधर भागने लगती है। एक बार तो दूल्हे का हाथ भी पकड़ लेती है। हालांकि बाद में वह भी हंसते हुए वरमाला पहन लेती है।

दूल्हा और दुल्हन के ये हंसी मजाक के पल देखने में बड़े ही क्यूट और रोमांटिक लगते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउन्ड में ब्रह्मास्त्र फिल्म का फेमस सॉन्ग ‘केशरिया तेरा इश्क पिया’ भी बजता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर idontsaycheese नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को देख लोग बड़े ही खुश हो रहे हैं। वे भी दूल्हा और दुल्हन की इस मस्ती का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

यहां देखें वरमाला का मजेदार वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by I DONT SAY CHEESE (@idontsaycheese)

यहां देखें कुछ और मजेदार जयमाला

वैसे सोशल मीडिया पर इसी तरह के वरमाला पहनाने के कई मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। लगभग हार शादी में जयमाला के दौरान ऐसा हंसी मजाक का दौर चलता ही रहता है। तो चलिए आपको हम हंसाने के लिए कुछ और मजेदार वरमाला के वीडियोज दिखाते हैं।

वैसे आप लोगों को जयमाला के ये मजेदार पल कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button