बॉलीवुड

भांजे के चेहरा देख छलके सोनम कपूर की छोटी बहन के आंसू, शेयर की भावुक तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन आईकॉन कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर बीते शनिवार को मां बनी है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद सोनम कपूर को लगातार सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ मां बनने की बधाई मिल रही है तो वहीं खुद सोनम ने भी मां बनने की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी।

rhea kapoor

अब इसी बीच सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है और इस दौरान में थोड़ी भावुक होती नजर आई। आइए देखते हैं रिया और उनकी नन्हे भांजे की तस्वीरें..

नन्हे भांजे को देख भावुक हुई रिया कपूर

बता दें, सोनम कपूर अभी तक मुंबई के अस्पताल में ही भर्ती है। ऐसे में उनके माता-पिता सुनीता कपूर और अनिल कपूर और बहन रिया कपूर उनसे मिलने पहुंचे और इन खूबसूरत पलों को उन्होंने कैमरे में कैद किया। इस दौरान सोनम की छोटी बहन रिया कपूर फूट फूटकर रोती हुई दिखी और उन्होंने अपने भांजे पर भी खूब प्यार जताया।

rhea kapoor

रिया ने सोशल मीडिया पर भी कुछ तस्वीरें साझा की है और कैप्शन में लिखा कि, “रिया मासी ठीक नहीं हैं। क्यूटनेस बहुत ज्यादा है। ये पल अमेजिंग हैं। मैं बहादुर मम्मी सोनम कपूर और प्यारे पापा आनंद आहूजा से बहुत प्यार करती हूं। नई-नई नानी बनी सुनीता कपूर को भी बहुत बधाई।”

rhea kapoor

बता दे रिया कपूर की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। करीना कपूर खान से लेकर फराह खान, करिश्मा कपूर, भूमि पेडणेकर, मलाइका अरोड़ा जैसे कई सितारों ने सोनम कपूर को मां बनने पर बधाई दी। इससे पहले सोनम कपूर ने मां बनने की जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि, “20 अगस्त, 2022 को एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है और मैं बहुत खुश हूं और इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं।”

rhea kapoor

बता दें, जैसे ही अनिल कपूर को यह पता चला कि वह नाना बन गए तो वह खुशी से फूले नहीं समाए और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस जानकारी को साझा की और बताया कि उनके लिए यह गर्व का पल है।

शादी के बाद से फ़िल्मी दुनिया से दूर है सोनम

rhea kapoor

बात की जाए सोनम कपूर की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने साल 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति आनंद के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थी और वहीं पर उनकी गोद भराई भी हुई थी। हालांकि अब सोनम कपूर भारत लौट आई है और 6 महीने के लिए वह अपने माता पिता के साथ ही रहेगी। रिपोर्ट की माने तो सोनम फिल्म ‘ब्लाइंड’ से कमबैक करेगी।

Back to top button