दिलचस्प

मिलिए जोमैटो की सुपर डिलीवरी वुमन से, बच्ची गोद में होने के बावजूद समय पर पहुंचाती है खाना

एक महिला कितनी शक्तिशाली होती है इसे शब्दों में बयां करना बड़ा कठिन है। वह एक साथ जीवन में कई तरह के रोल निभाती है। उसमें हम एक मां, पत्नी, बहन, बहू के रूप में तो देखते ही हैं, लेकिन समय आने पर वह एक कर्मचारी और नौकरानी तक बन जाती है। घर और बाहर दोनों के काम बखूबी निपटाती है।

ज्यादातर पुरुष सिर्फ बाहर के काम ही करते हैं। वे इसके साथ घर और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं संभालते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो एक साथ कई जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर लेकर चल रही है। लेकिन इसके बावजूद उसे जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है। वह अपना हर काम पूर्ण ईमानदारी और जोश से कर रही है।

इस डिलीवरी वुमन के जज्बे को सलाम कर रहा देश

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डिलीवरी वुमन बड़ी वायरल हो रही है। यह महिला जोमैटो के लिए फूड डिलीवर करने का काम करती है। महिला की खास बात ये है कि वह एक बच्चे को गोद में रखकर और दूसरे बच्चे का हाथ पकड़कर अपनी जॉब करती है। इस बहादुर महिला की जानकारी फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।

सौरभ ने जोमैटो से फूड ऑर्डर किया था। जब उनकी डिलीवरी आई तो वह हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि एक महिला उनका फूड लेकर आई है। महिला की गोद में एक बच्ची है। साथ में उसका एक बेटा भी है। वह रोज इन बच्चों को साथ लेकर अपनी जॉब करती है। शायद महिला के घर बच्चों को संभालने वाला कोई नहीं होगा। इसलिए वह पेट पालने के लिए ये काम बच्चों के साथ कर रही है।

इस महिला का वीडियो साझा करते हुए सौरभ ने कैप्शन में लिखा “मैं इसे देख बड़ा प्रेरित हुआ। यह जोमैटो डिलीवरी पार्टनर रोज धूप में दो बच्चों के साथ अपने काम को पूरा करती है। हमे सीखना चाहिए कि यदि इंसान चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं है।” सौरभ के इस वीडियो के वायरल होने के बाद खुद जोमैटो ने भी इस पर कमेंट किया। उन्होंने महिला की जानकारी मांगी।

जोमैटो ने कमेंट किया “कृपया प्राइवेट मैसेज में ऑर्डर डिटेल शेयर करें। हम अपने इस डिलीवरी पार्टनर तक पहुंचना चाहेंगे। उनकी मदद भी करना चाहेंगे।” उधर सोशल मीडिया पर लोग भी महिला की काम और बच्चों के प्रति लगन देख बहुत प्रेरित हुए। हर कोई महिला के इस जज्बे को सलाम करने लगा।

यहां देखें वीडियो

Back to top button
?>