बॉलीवुड

सोनाली फोगाट ही नहीं Bigg Boss के 5 कंटेस्टेंट की भी हुई असमय मौत, एक तो सिर्फ 24 साल की थी

कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता है। कब किसे क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। अब टीवी रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के कंटेस्टेंट रह चुके इन लोगों को ही देख लीजिए। इनका समय से पहले ही निधन हो गया। इनकी उम्र बेहद कम थी। इन्हें अभी और दुनिया देखनी थी। लेकिन भगवान ने इन्हें अपने पास जल्दी बुला लिया।

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat)

सोनाली फोगाट एक बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार थी। उन्हें बिग बॉस के 14वें सीजन में भी देखा गया था। 23 अगस्त, मंगलवार को सोनाली का निधन हो गया। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनकी उम्र 42 साल थी। वह गोवा जिले के अंजुना में ‘Curlies’ रेस्टोरेंट में थीं। यहां उन्हें बेचैनी हुई जिसके चलते उन्हें सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। सोनाली को हम Zee TV के AMMA सीरियल और दूरदर्शन में एक हरियाणवी कार्यक्रम में एंकरिंग करते हुए देख चुके हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth shukla)

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता थे। उन्हें बिग बॉस 13 में देखा गया था। वे इस सीजन के विजेता भी थे। शो में वे अपने गुस्से को लेकर चर्चा में आए थे। सिद्धार्थ का निधन बीते वर्ष यानि 2021 में 2 सितंबर को हुआ था। उन्हें नींद में ही हार्ट अटैक आ गया था। मरने से पहले उन्हें सीने में जलन हो रही थी। इसलिए वह कुछ मेडिसिन लेकर सो गए थे। सुबह उनकी आँख नहीं खुली। उनकी उम्र 40 साल थी।

प्रत्यूषा बैनर्जी (Pratyusha Banerjee)

प्रत्यूषा बैनर्जी भी सिद्धार्थ शुक्ला की तरह ‘बालिका वधू’ सिरीयल में काम करती थी। वे बिग बॉस के 7वें सीजन में नजर आई थी। उनका निधन 1 अप्रैल 2016 को हुआ था। उन्होंने आत्महत्या की थी। तब उनकी उम्र महज 24 साल थी। वह अपने घर में पंखे से लटकी मिली थी। उनके साथ लीव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह उन्हें आनन फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले गए थे। लेकिन एक्ट्रेस तब तक दम तोड़ चुकी थी।

जेड गुडी (Jed gudi)

जेड गुडी एक ब्रिटिश टीवी सेलिब्रिटी थी। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ बिग बॉस के इंटरनेशनल वर्जन बिग ब्रदर में हिस्सा लिया था। वह शिल्पा पर नस्लीय टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में आई थी। बाद में उन्हें भारत के बिग बॉस में भी बुलाया गया था। जेड को कैंसर की बीमारी हो गई थी। ऐसे में उन्होंने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन 22 मार्च 2009 को हुआ था।

स्वामी ओम (Swami om)

स्वामी ओम बिग बॉस 10 में नजर आए थे। वे इस शो के सबसे विवादित कंटेस्टेंट थे। सलमान शो में उन्हें खूब सुनाते थे। उनका निधन 3 फरवरी 2021 में हुआ था। बताया जाता है कि वह कोरोना वायरस से पीड़ित थे।

Back to top button