अध्यात्म

बुरी शक्तियों को खत्म करने से लेकर धनवान बनाने तक, हवन की राख में होती है ये 6 शक्तियां

हिन्दू धर्म में भगवान को खुश करने के लिए कई तरह की पूजा पाठ की जाती है। इसमें हवन का भी विशेष महत्व माना गया है। इस हवन में कई तरह की हवन सामग्री का इस्तेमाल होता है। अग्निदेव को साक्षी मानकर इनकी आहुति दी जाती है। कहते हैं यह अग्निदेव हमारी विनतियां भगवान तक पहुंचाते हैं। हवन समाप्त होने के बाद उसकी बहुत सी राख भी बचती है। अक्सर लोग इस राख को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस राख में भी कई लाभकारी गुण होते हैं। आज हम आपको हवन की राख के फायदे बताएंगे।

हवन की राख के फायदे

1. वास्तु शास्त्र की माने तो हवन की राख में गजब की शक्तियां होती है। इसे घर या दुकान में रखने से बुरी और नकारात्मक शक्तियां दूर भागती है। ये घर में पॉजिटिव एनर्जी लाती है। इसे घर में रखने और छिड़कने से घर में हमेशा अच्छी चीजें होती हैं। घर के दुख दूर होते हैं। सुख और बरकत आती है।

2. हवन की राख से नजर दोष भी दूर किया जा सकता है। सामान्यतः लोग नमक या राई से बुरी नजर उतारते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आप राख का इस्तेमाल भी बुरी नजर उतारने के लिए कर सकते हैं। यदि आप राख का टीका लगा लें तो आपको किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

3. यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो हवन की राख आपके काम आ सकती है। आप इस राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर धन की आवक बढ़ जाएगी। फिजूल के खर्चे भी रुक जाएंगे। आप चाहे तो इस कपड़े को व्यापार स्थल पर भी रख सकते हैं। इससे आपको बहुत धन लाभ होगा।

4. यदि आप डरावने सपनों से परेशान हैं तो हवन की राख आपकी मदद कर सकती है। आपको बस रोजाना इस राख का टीका लगाकर सोना है। ऐसा रोज करने से धीरे-धीरे डरवाने सपने आना बंद हो जाएंगे। आप चाहें तो राख की पुड़िया भी अपने तकिये के नीचे रख सकते हैं।

5. यदि आपकी शादी नहीं हो रही तो हवन की राख को पानी में मिलाकर इस जल को पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। ऐसा 11 गुरुवार तक करें। आपका रिश्ता किसी अच्छी जगह तय हो जाएगा। यह उपाय प्रेम प्रसंग के मामलों में मनचाहे परिणाम के लिए भी किया जा सकता है।

6. दुकान में यदि ग्राहकों कुछ खास नहीं चल रही तो हवन की राख ले आएं। इसे रोज दुकान का शटर खोलने से पहले उस पर छिड़क दें। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा और दुकान में बहुत लाभ होगा।

Back to top button